
जर्मनी: दुनिया में कई प्रेमी जोड़े फरवरी महीने में एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर रहे हैं। इस बीच किसी का प्रपोजल एक्सेप्ट हो जाता है तो किसी का रिजेक्ट। लेकिन कुछ प्रपोजल हो जाते हैं वायरल। वो भी ख़ास कारन से। ऐसा ही कुछ हुआ जर्मनी में रहने वाले एक शख्स के साथ। वैसे तो उसने ये प्रपोजल पिछले साल मई महीने में किया था, लेकिन ये वायरल अब हो रहा है। उसने अकेले में अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसका ये प्रपोजल पूरी दुनिया देख लेगी।
किसान का अनोखा तरीका
जर्मनी में रहने वाले 32 साल के स्टेफेन चार्ज पेशे से किसान है। उसने अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने कई महीनों की मेहनत से अपने खेत में मकई की इस तरह खेती की जिससे विल यू मैरी मी? लिखा दिखाई दे। उसने ऐसा कर भी लिया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका को खेत में बुलाया और इस अनोखे अंदाज एक साथ उसे प्रपोज किया।
प्रेमिका ने कर दी हां
किसान के इस अनोखे प्रपोजल से लड़की बेहद खुश हो गई। उसने शादी के लिए हां कर दी। स्टेफेन ने अपनी प्रेमिका को ड्रोन कैमरे के जरिए अपनी मेहनत दिखाई थी। लेकिन दोनों को ही नहीं पता था कि उनके इस प्रपोजल को कोई और देख रहा है। ये प्रपोजल किसी और ने नहीं, बल्कि गूगल कैमरे में कैद हो गया।
गूगल मैप में आया नजर
शख्स की रिश्तेदार जो कनाडा में रहती है, उसने दोनों को बताया कि उनका ये प्राइवेट मोमेंट गूगल मैप पर मौजूद है। इसे जान दोनों हैरान हो गए। चेक करने पर खबर सच निकली। बता दें कि ये कपल इस साल जून में शादी करने जा रहा है। गूगल ने दोनों का प्रपोजल वायरल कर दिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News