हिरणों को खाना खिलाना पड़ा महंगा इस महिला को, लगा भारी-भरकम जुर्माना

Published : Feb 13, 2020, 02:57 PM IST
हिरणों को खाना खिलाना पड़ा महंगा इस महिला को, लगा भारी-भरकम जुर्माना

सार

कभी-कभी जानवरों के प्रति ज्यादा लगाव रखना मुसीबत की वजह भी बन जाता है। अमेरिका के कोलोराडो की रहने वाली एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ।

हटके डेस्क। कभी-कभी जानवरों के प्रति ज्यादा लगाव रखना मुसीबत की वजह भी बन जाता है। अमेरिका के कोलोराडो की रहने वाली एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ। उस महिला ने अपने घर के नजदीक आ गए तीन हिरणों को अंदर अपने लिविंग रूम में बुला लिया। लोरी डिक्शन नाम की इस महिला को ऐसा लगा कि हिरण भूखे हैं। उसने उन्हें खाने के लिए ब्रेड और फ्रूट दिए। हिरणों ने वे चीजें खा लीं। लेकिन इस वजह से इस महिला पर 550 डॉलर (करीब 39,172 रुपए) का जुर्माना लग गया। 

कैसे लगी अधिकारियों को भनक
दरअसल, जब महिला हिरणों को अपने लिविंग रूम में खाना खिला रही थी, वहां मौजूद उसके किसी फैमिली मेंबर ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो वायरल हो गया। जब इसकी जानकारी कोलोराडो के पार्क एवं वन्य जीव अधिकारियों को मिली तो उन्होंने महिला के इस काम को कानून के विरुद्ध मानते हुए उस पर जुर्माना लगा दिया। 

क्या कहा अधिकारियों ने
कोलोराडो पार्क एंड वाइल्डलाइफ नॉर्थ-ईस्ट रीजन के अधिकारियों का कहना था कि जंगली जानवरों के साथ छेड़छाड़ करना गैरकानूनी है। ये जानवर ब्रेड और फल खाने के आदी नहीं हैं और इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। उनका कहना था कि अगर हिरणों का झुंड महिला के घर के नजदीक आ गया था, तो भी उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए था। 

महिला ने दिया जवाब
लोरी डिक्शन ने जुर्माना तो भर दिया, लेकिन उसने कहा कि वह भी कई सालों से वेटनरी टेक्नीशियन का काम कर रही है और उसे जंगली जानवरों की आदतों के बारे में पता है। उसने कहा कि जानवर अगर हमारे पास आते हैं तो इसका मतलब है कि उन्हें किसी चीज की जरूरत है। महिला ने कहा कि उसने यह महसूस किया कि हिरण भूखे हैं, इसलिए उन्हें खाने को फल और ब्रेड दिए।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO