बर्थडे पर एक डिमांड पूरी नहीं कर पाया पिता, बेटे ने नदी में फेंक दी 45 लाख की BMW

Published : Aug 10, 2019, 01:35 PM ISTUpdated : Aug 10, 2019, 03:17 PM IST
बर्थडे पर एक डिमांड पूरी नहीं कर पाया पिता, बेटे ने नदी में फेंक दी 45 लाख की BMW

सार

हरियाणा के यमुनानगर में रहने वाले एक युवक ने अपने पेरेंट्स से गिफ्ट में मिले बीएमडब्लू को नदी में फेंक दिया। ऐसा करने के पीछे की वजह भी चौंकाने वाली है।   

हरियाणा: कहा जाता है कि आपको जो मिले, उसी में संतुष्ट रहना चाहिए। लेकिन कुछ अमीरजादे इन बातों को नहीं समझते। हरियाणा के यमुनानगर में रहने वाले एक शख्स ने कुछ ऐसी ही हरकत करते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 

शुक्रवार को लोगों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें एक युवक ने अपनी बीएमडब्लू कार को नदी में फेंक दिया। ये वीडियो देख सभी शॉक्ड थे। आखिर किसी ने अपनी नई बीएमडब्लू को नदी में कैसे फेंक दिया। 

कुछ दिनों पहले मिला था गिफ्ट 
इस युवक को उसके पिताजी ने ये गाड़ी गिफ्ट में दी थी। लेकिन उसे जगुआर चाहिए था। उसने अपनी डिमांड भी पेरेंट्स को बताई थी लेकिन उन्होंने अगली बार जगुआर देने की बात कही। 

गुस्से में फेंक दिया नदी में 
इस बात से युवक इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी नई कार को नदी में फेंक दिया। साथ ही इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। जहां से ये वायरल हो गया। 

नीचे देखें वीडियो: 
 

PREV

Recommended Stories

वायरल होने के लिए मां ने बेटे संग किया हैरान करने वाला स्टंट, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
5-स्टार होटल में रहती है ये बिल्ली, नाम है 'लिलिबेट'-निराले हैं ठाठ