
ब्राजील: यहां मिनास गेराइस में रहने वाली ऐना कैरोलिना लिमा ने सोशल मीडिया पर अपने पालतू कुत्ते की फोटोज शेयर की है। कुत्ते की हालत देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। लिमा के पालतू कुत्ते लूना की फोटोज जमकर शेयर की जा रही है।
वायरल हो रही तस्वीर में लूना के दांत काफी बड़े नजर आ रहे हैं। पहली नजर में कोई समझ ही नहीं पा रहा कि आखिर किसी कुत्ते के दांत इतने बड़े कैसे हो सकते हैं? जब कई लोगों को समझ नहीं आया, तब खुद लिमा ने इसका कारण बताया।
दरअसल, लिमा की दादी के नकली दांत नहीं मिल रहे थे। लिमा अपनी दादी के साथ मिलकर दांत ढूंढ रही थीं। तभी दोनों की नजर कुर्सी पर बैठी लूना पर पड़ी। इसके बाद दोनों की हंसी छूट गई। लिमा ने तुरंत लूना की फोटोज क्लिक की और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
लूना कई दिनों तक दादी के नकली दांत के साथ खलती रही। लूना को ये दांत इतने पसंद आ गए थे कि उसने उन्हें निकलवाने से इंकार कर दिया। लेकिन बाद में उसे बहलाकर दांत को बाहर निकाला गया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News