हनीमून पर मां को भी साथ ले गई बेटी, लेकिन पत्नी की जगह पति की नजर तो सास पर थी

Published : Jan 20, 2020, 09:24 AM ISTUpdated : Jan 20, 2020, 12:54 PM IST
हनीमून पर मां को भी साथ ले गई बेटी, लेकिन पत्नी की जगह पति की नजर तो सास पर थी

सार

लंदन में रहने वाली लॉरेन वॉल ने अपनी शादी टूटने के 15 साल बाद अपनी मां द्वार दिए गए धोखे की कहानी शेयर की। लॉरेन ने सोशल मीडिया पर बताया कि कैसे उसकी सगी मां ही उसके पति के बच्चे की मां बनी?  

लंदन: दिल टूटने का दर्द वही समझ सकता है, जिसके साथ धोखा होता है। लेकिन अगर इस धोखे में उसकी सगी मां भी शामिल हो तो दर्द का अंदाजा लगाना मुश्किल है। लंदन में रहने वाली लॉरेन के साथ ऐसा ही एक धोखा हुआ था। महिला की सगी मां ने ही उसका घर तोड़ दिया। 

धूमधाम से हुई थी शादी 
अब 34 साल की लॉरेन अपने पार्टनर पॉल के साथ लिव-इन में रहती थी। उसी दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के दुनिया में आने के कुछ समय बाद ही पॉल ने लॉरेन को शादी के लिए प्रपोज किया था। शादी में लॉरेन की मां ने 13 लाख रुपए खर्च किये थे। शादी में मां की एक्साइटमेंट देख लॉरेन काफी खुश थी। लेकिन उसे क्या पता था कि इसके पीछे कोई और ही वजह होगी। 

मां को ले गई हनीमून पर 
लॉरेन अपनी मां जूली को अपने साथ हनीमून पर भी ले गई। वहां जूली और पॉल के बीच काफी क्लोजनेस देखने को मिली। उस वक्त लॉरेन को इसमें कोई बुराई नजर नहीं आई। लेकिन हनीमून से लौटने के कुछ ही समय बाद पॉल ने लॉरेन को छोड़ दिया। उसे पहले कुछ भी समझ नहीं आया। लेकिन जब दोनों के अलग होने के नौ महीने बाद जूली ने बच्चे को जन्म दिया, तब जाकर सारी असलियत सामने आई। 

सास ने रचाई दामाद से शादी 
जूली ने अपनी बेटी के पति से ही शादी कर ली। तब जाकर पता चला कि बेटी के हनीमून पर ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था। आज पॉल और जूली शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। वहीं लॉरेन ने भी दूसरी शादी कर ली है। लेकिन लॉरेन के मुताबिक, आज भी वो अपनी मां को माफ़ नहीं कर पाई हैं।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO