
मलेशिया: मां और उसके बच्चों के बीच का रिश्ता बहुत नजदीकी का होता है। अगर बच्चों पर थोड़ी भी आंच आती है, तो मां बेहद परेशान हो जाती है। बच्चों के प्रति वो काफी प्रोटेक्टिव हो जाती है। लेकिन जब उसके बच्चों को कोई नुकसान पहुंचाता है, तो ममता से भरी मां रौद्र रूप भी धारण कर लेती है। ऐसा ही एक मामला मलेशिया के सबाह से सामने आया।
छीन लिए गए बच्चे
सिन च्यु डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, मलेशिया की सड़कों पर रहने वाली एक डॉगी ने कुछ दिनों पहले ही कई बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद जब मां अपने बच्चों के लिए खाना ढूंढने बाहर निकली, तो किसी ने उसके बच्चों को चुरा लिया। अभी तक ये साफ़ नहीं हुआ है कि बच्चों को किसी ने पालने के लिए चुराया था या किसी और मकसद से। दरअसल, मलेशिया में कुत्तों को मांस के लिए भी मारा जाता है।
बच्चों से जुदा हो आक्रोशित हुई मां
जब डॉगी वापस लौटी, तो अपने बच्चों को वहां ना देख परेशान हो गई। पहले तो उसने बच्चों को ढूंढा, फिर जब उसे अहसास हुआ कि किसी ने उसके बच्चे चुरा लिए हैं, तो मां बेहद आक्रोशित हो गई। बच्चों के गम में उसने सभी को काटना शुरू किया। इस हमले में एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया।
कुत्ते को मारी गई गोली
घायल शख्स के कंप्लेन के बाद सबाह अधिकारियों ने कुत्ते को गोली मारने का फैसला लिया। हालांकि टीम के कई अधिकारी इस फैसले के खिलाफ थे। उनके मुताबिक, कुत्ते ने जो भी किया, वो गुस्से में किया। कुत्ते को गोली मारे जाने के बाद एक अधिकारी ने पूरा मामला सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद कई लोगों ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। लोगों ने इस फैसले के खिलाफ कई तरह की बातें की। कई लोगों ने कुत्ते के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News