बीच सड़क लगी दैत्याकार मछली की बोली, पलक झपकते शौकीन ने चुका दिए 18 लाख रुपए

Published : Jan 07, 2020, 01:39 PM ISTUpdated : Jan 07, 2020, 02:07 PM IST
बीच सड़क लगी दैत्याकार मछली की बोली, पलक झपकते शौकीन ने  चुका दिए 18 लाख रुपए

सार

नए साल पर जापान के एक मछली प्रेमी से 18 लाख में एक मछली खरीद सनसनी फैला दी। लोग तबसे इस शख्स के बारे में जानकारी इकठ्ठा करने के लिए गूगल का सहारा ले रहे हैं। 

जापान: शौक बड़ी चीज है। खासकर अगर आपके पास पैसे हैं तो। पैसों के आगे इंसान अपनी कोई भी चाहत पूरी कर सकता है। इसी का उदहारण जापान में रहने वाले कियोशी किमुरा। कियोशी सूशी के शौकीन हैं। इन्होने खुद को ट्यूना किंग भी घोषित कर रखा है। कियोशी ने 1 जनवरी को टोक्यो के फिश मार्केट से 18 लाख में एक ट्यूना खरीदा। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। 

इतना है मछली का वजन 
कियोशी ने नए साल पर टोक्यो फिश मार्केट में लगे ऑक्शन में एक मछली को 18 लाख में ख़रीदा। इस ट्यूना फिश का वजन 276 किलो है। इस दैत्याकार मछली को खरीद कियोशी ने काफी चर्चा बटोरी। लेकिन आपको बता दें कि किसी मछली पर खर्च किया ये अब तक का सबसे ज्यादा अमाउंट नहीं है। इससे पहले एक अन्य बिजनेसमैन ने 31 लाख खर्च कर मछली खरीदी थी।  

होटल चलाते हैं कियोशी 
कियोशी का अपना होटल है। मछली पर इतने पैसे खर्च कर वो काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि नए साल पर मछली खरीद वो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। वो चाहते हैं कि उनके कस्टमर्स इसे खाकर खुश हो जाएं। इससे इनके पैसे वसूल हो जाएंगे। बता दें कि जिस मछली को कियोशी ने खरीदा, वो ब्लूफिन है। ये सबसे बड़ा ट्यूना होता है। इसकी उम्र 40 साल तक की होती है। वहीं इस प्रजाति की मछली की लंबाई 10 फीट तक होती है। 

PREV

Recommended Stories

CCTV में कैद हुई नौकरानी की गंदी हरकत, घरवालों की उड़ाई नींद,
FIR करवा दो और Bigg Boss के लिए करो ट्राय! वायरल वीडियो पर अनुज सचदेवा को मिली सलाह