
मलेशिया: यहां के कई इलाके तेज बारिश से आए बाढ़ में डूबे हुए हैं। कई परिवारों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है। कई घरों के अंदर बाढ़ का पानी घुस आया है, जिससे घर का पूरा सामान बर्बाद हो गया है। लेकिन इस पानी से ना सिर्फ घर को बल्कि लोगों को भी कई तरह लो परेशानियां हो सकती है। इसे लेकर मलेशिया सरकार ने चेतावनी भी जारी की है।
फेसबुक पर सामने आया हैरान करने वाला मामला
मलेशिया में आए बाढ़ की खबर के बीच फेसबुक पर सामने आए एक पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस पोस्ट में बताया गया कि कैसे बाढ़ के पानी में खेलना एक बच्चे को मौत के मुंह तक लेकर चला गया। कोई सोच भी नहीं सकता था कि बाढ़ के पानी में मस्ती करना बच्चे के लिए इतना खौफनाक साबित होगा।
होने लगी खून की उल्टियां
जानकारी के मुताबिक, मामला मलेशिया के टेरेंगनू का है। यहां एक बच्चा बाढ़ के पानी में नहा रहा था। इसके बाद उसकी मां ने उसे अच्छे से नहलाकर पानी से निकाल लिया। लेकिन अचानक ही बच्चे को खून की उल्टियां होने लगी। कोई भी मामला समझ नहीं पाया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया।
अंदर चला गया था जोंक
दरअसल, बाढ़ के पानी में कई जोंक भी घूम रहे थे। नहाने के दौरान एक जोंक उसकी बॉडी के एनल सिस्टम द्वारा चला गया। इसके बाद वो बॉडी को अंदर से चूसने लगा। इससे बच्चा कोमा में चला गया। डॉक्टर्स को सर्जरी कर जोंक को निकालना पड़ा। सोशल मीडिया पर जैसे ही बच्चे की स्टोरी शेयर की गई, सब हैरान रह गए। बच्चे की मां ने सभी से अपने बच्चों को बाढ़ के पानी से दूर रखने की अपील की है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News