शख्स ने मुस्लिम डिलीवरी बॉय देख कैंसिल किया ऑर्डर, जोमैटो ने दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर आज जोमैटो छाया हुआ है। मध्य प्रदेश के एक शख्स ने जोमैटो से ऑर्डर किया खाना कैंसिल कर दिया क्योंकि डिलीवरी बॉय मुस्लिम था। उसने पहले तो हिन्दू डिलीवरी बॉय की डिमांड रखी लेकिन जब जोमैटो ने इससे इंकार कर दिया तो उसने ऑर्डर कैंसिल किया और जोमैटो के साथ अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर कर दिया। 

Sandhya Kumari | Published : Jul 31, 2019 11:28 AM IST

मध्यप्रदेश: जबलपुर में रहने वाले अमित शुक्ला ने आज ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किये, जो वायरल हो रहे हैं। अमित ने आज जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था। इसके बाद जब उन्हें जोमैटो वॉलेट का नाम पता चला तो उन्होंने डिलीवरी बॉय चेंज करने की डिमांड कर दी।  


शेयर किये गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि उनका ऑर्डर फैयाज नाम का डिलीवरी बॉय ला रहा था। ऐसे में अमित ने सावन महीने का हवाला देते हुए डिलीवरी बॉय चेंज करने की रिक्वेस्ट कर डाली। जिसे जोमैटो ने मना कर दिया। इसके बाद अमित ने ऑर्डर कैंसिल किया और साथ ही जोमैटो एक्सिक्यूटिव से हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर कर दिया।  

Latest Videos


इस ट्वीट के बाद जोमैटो ने भी जवाब देते हुए लिखा कि खाने का धर्म नहीं होता बल्कि खाना ही धर्म है।  जोमैटो के जवाबको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके बाद कई लोगों ने इसपर री-ट्वीट किया।  

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता