
चीन: अपने अजीबोगरीब शौक के चक्कर में चीन का एक शख्स सीधे हॉस्पिटल पहुंच गया। शख्स की पहचान फुजिआन प्रान्त के फुझोउ के रहने वाले लिम के तौर पर हुई है। 10 दिनों से हुए बुखार और खांसी की शिकायत के बाद जब लिम डॉक्टर के पास पहुंचा तो उसे खौफनाक सच्चाई पता चली।
एक्सरे में दिखी खौफनाक चीज
लिम को पिछले 10 दिनों से तेज बुखार था। साथ ही उसे खांसी भी हो रही थी। पहले तो उसने खुद ही कुछ दवाइयां लेकर देखी, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद लिम डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर्स ने लिम को एक्सरे की सलाह दी। इसके बाद जो सच सामने आया उसने लिम के साथ डॉक्टर्स को भी हैरान कर दिया।
पेट में थे बड़े-बड़े कीड़े
लिम के एक्सरे रिपोर्ट में उसके पेट में बड़े-बड़े कीड़े रेंगते दिखे। इन कीड़ों के कारण उसके लिवर में बीमारी हो गई थी। इसे मेडिकल टर्म में क्लोनोचिस सिनेसिस कहा जाता है। ये कीड़े लिम के पेट के अंदर कई सालों से रह रहे थे।
कच्ची मछलियां खाने से हुआ ऐसा
डॉक्टर्स के मुताबिक, पेट में ये कीड़े कच्ची मछलियां खाने से होते हैं। लिम को इसका बहुत शौक था। वो पिछले तीन सालों कच्चे सी-फूड खा रहा था। डॉक्टर्स के मुताबिक, ये कीड़े कई सालों तक जिंदा रहते हैं। ये अपने शिकार के अंदर 20 से 30 साल तक रह सकते हैं। गनीमत रही कि इनके बारे में जल्द ही पता चल गया। अब डॉक्टर्स लिम के इलाज में जुट गए हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News