102 दिन तक 5 स्टार होटल में किया ऐश, बिल चुकाए बिना हुआ फरार

Published : Aug 12, 2019, 06:05 PM IST
102 दिन तक 5 स्टार होटल में किया ऐश, बिल चुकाए बिना हुआ फरार

सार

हैदराबाद से सामने आए इस केस ने लोगों का ध्यान खींचा। एक शख्स ने सौ दिनों तक फाइव स्टार होटल में ऐश किया और 12 लाख रुपए चुकाए बिना फरार हो गया। 

हैदराबाद: यहां रहने वाले एक शख्स ने फाइव स्टार होटल को अच्छा-खासा चूना लगा दिया। उसने अपने लिए लग्जरी सुईट बुक किया। लेकिन बिल चुकाए बिना फरार हो गया।  

शख्स ने हैदराबाद के ताज बंजारा होटल में रूम बुक किया था। उसने होटल का लग्जरी सुईट चुना था। ये शख्स होटल में 102 दिन रुका। उसका बिल 25 लाख 96 हजार का था। जिसमे से उसने 13 लाख 62 हजार का बिल चुकाया था। इससे होटल वाले आश्वस्त हो गए कि वो बाकी के पैसे भी दे देगा। लेकिन उसके बाद हुआ होटल से धोखा।  

फोन किया ऑफ 
शख्स ने अचानक ही होटल छोड़ दिया। पहले तो होटल प्रबंधन को उसके लौटने की उम्मीद थी लेकिन फिर जब काफी दिनों तक वो नहीं लौटा तो उन्होंने शख्स को कॉल किया। शख्स ने कॉल रिसीव किया और बिल चुकाने की बात कही। लेकिन इसके बाद उसने फोन ऑफ कर दिया। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला 
होटल प्रबंधन ने अब शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कहा जा रहा है कि शख्स एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन है। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO
कमाई ₹2 लाख महीना, डिग्री कोई नहीं! ड्राई-क्लीनिंग कपल के बिजनेस का चौंकाने वाला सच