मां ने मोबाइल खरीदने के लिए बेचे बच्चे

Published : Sep 09, 2019, 12:49 PM ISTUpdated : Sep 09, 2019, 02:33 PM IST
मां ने मोबाइल खरीदने के लिए बेचे बच्चे

सार

चीन के जहेजिआंग प्रांत में रहने वाली एक महिला ने मात्र अपने शौक को पूरा करने के लिए अपने जुड़वा बच्चों को साढ़े चार लाख रुपए में बेच दिया। 

चीन: मां अपने बच्चों के लिए बड़े से बड़ा दुःख झेल लेती है। लेकिन बच्चों पर कोई आंच नहीं आने देती। लेकिन कलियुग में ऐसी भी माएं हैं, जो अपने शौक के लिए बच्चों को भी बेचने के लिए तैयार हो जाती हैं।  

ऐसा ही एक मामला चीन के जहेजिआंग प्रांत के सिकसी सिटी से देखने को मिला, जहां 20 साल की एक मां ने मात्र अपने फोन के शौक को पूरा करने के लिए अपने बच्चों को बेच दिया। इस महिला के ऊपर क्रेडिट कार्ड्स का भी काफी बकाया था। उसे भी जल्दी चुकता करना था। इस कारण महिला ने उपाय निकाला और अपने जुड़वा बच्चों को बेच दिया। लोकल मीडिया के मुताबिक, महिला की पहचान मा नाम से हुई है। इतनी कम उम्र में मां बनने के कारण वो अपने पेरेंट्स से भी मदद नहीं मांग सकती थी। ना ही अपने होने वाले बच्चों के पिता के पास जा सकती थी। क्योंकि वो पहले ही जुए की लत में कर्जे में डूबा था।  

फोन के लिए बच्चे का सौदा 
बच्चों के जन्म के एक हफ्ते बाद ही महिला ने उन्हें साढ़े चार लाख रुपए में बेच दिया। इन पैसों से ना सिर्फ उसने अपने क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाया, बल्कि अपने लिए नया फोन भी लिया। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि जब इन बच्चों के पिता को इसकी जानकारी हुई, तो उसने भी अपने कर्ज को चुकाने के लिए महिला से पैसे मांगे।  

खर्च कर दिए सारे पैसे 
पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी मिल गई, जिसके बाद उन्होंने महिला को अरेस्ट कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने सारे पैसे खर्च कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों बच्चों को भी बरामद कर लिया है। लेकिन इस घटना ने लोगों को शॉक कर दिया है।    

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल