
कैलिफोर्निया. एक बार मौत आ जाए, तो फिर दुबारा जीवन की उम्मीद असंभव है। लेकिन यह घटना चौंकाती है। अमेरिका की एक महिला अपनी मौत के 27 मिनट के बाद दोबारा जीवित हो उठी। उठते ही उसने नोटबुक मांगी और उस पर कुछ ‘रहस्यमयी शब्द’ लिखे। हालांकि उन्हें पढ़ना संभव नहीं हुआ। यह घटना महिला की एक रिश्तेदार ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
कैलिफोर्निया की रहने वाली मैडी जॉनसन ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी आंटी को दिल का दौरा पड़ा था। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। हालांकि आंटी को अस्पताल लाने से पहले उनके अंकल ब्रेन और अस्पताल के कर्मचारी ने आंटी को चार बार पुनर्जीवित किया था।
मैडी ने बताया कि आंटी के शरीर में नली लगी हुई थी। जब वह जीवित हुईं, तो सबसे पहले उन्होंने कलम मांगी और उनके भाई के नोटबुक में कुछ रहस्यमयी शब्द लिखे। एक शब्द समझ आया- इट्स रियल। जब लोगों ने इसका मतलब पूछा, तो आंटी ने आंसू भरी आंखों से स्वर्ग की ओर इशारा किया। मैडी ने आंटी को श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी कलाई पर वो रहस्यमयी शब्द के टैटू बनवाए हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News