
ब्रिटेन: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यहां के डॉक्टर्स ने एक अनोखी पहल की है। इसके जरिये लेबर पेन कम हो जाता है और नॉर्मल डिलीवरी के दौरान उन्हें ज्यादा दर्द नहीं सहना पड़ता है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर क्या है वो तरीका जिससे लेबर पेन कम हो जाता है?
ब्रिटेन के वेल्स में एक हॉस्पिटल ने ये तरीका ईजाद किया है। नेशनल हेल्थ सर्विस द्वारा इस हॉस्पिटल को वर्चुअल रियलिटी हेडसेट दिए गए हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को लेबर रूम में ये हेडसेट पहनाए जाते हैं। इससे उनका ध्यान दर्द से हट जाता है।
मन को शांत रखता है वीडियो
इस हेडसेट में 7 मिनट का वीडियो क्लिप दिखाया जाता है। इस दौरान वीआर में उन्हें ऐसे क्लिप्स दिखाए जाते हैं, जिससे उनके मन को शांत रखने में मदद मिलती है। इसमें समुद्र में तैरने से लेकर मंगल ग्रह पर चहलकदमी करना शामिल है।
दूसरे हॉस्पिटल भी अपना सकते हैं ये तरीका
वेल्स के इस हॉस्पिटल की अनोखी पहल को अब दूसरे हॉस्पिटल्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पहले कार्डिफ के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल हेडसेट के इस प्रयोग पर शोध कर चुकी है। इस शोध में भी पाया गया था कि वीआर हेडसेट पहनने के बाद डिलीवरी के दौरान महिलाएं शांत थीं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News