यहां 10 साल से जन्म ले रहीं सिर्फ बेटियां

Published : Aug 13, 2019, 03:10 PM ISTUpdated : Aug 13, 2019, 03:12 PM IST
यहां 10 साल से जन्म ले रहीं सिर्फ बेटियां

सार

यह जान कर किसी को भी हैरत होगी कि दुनिया में एक ऐसा भी गांव है जहां पिछले 10 वर्षों से किसी को लड़का नहीं हुआ है। जी हां, पूर्वी यूरोप के पोलैंड के  मिजेसे ऑड्रजन्सकाई गांव में सिर्फ लड़कियां ही जन्म ले रही हैं। इसकी वजह क्या है, इसके बारे में भी कुछ पता नहीं चल रहा है।  वाकई यह आश्चर्य की बात है। अब यहां के काउंटी मेयर राजमुन फ्रिसेच्को ने उन कपल्स को  इनाम दिए जाने की घोषणा की है, जिन्हें लड़का होगा। गौरतलब है कि मेयर को भी सिर्फ दो लड़कियां ही हैं।   

पोलैंड. यह जान कर किसी को भी हैरत होगी कि दुनिया में एक ऐसा भी गांव है जहां पिछले 10 वर्षों से किसी को लड़का नहीं हुआ है। जी हां, पूर्वी यूरोप के पोलैंड के  मिजेसे ऑड्रजन्सकाई गांव में सिर्फ लड़कियां ही जन्म ले रही हैं। इसकी वजह क्या है, इसके बारे में भी कुछ पता नहीं चल रहा है।  वाकई यह आश्चर्य की बात है। अब यहां के काउंटी मेयर राजमुन फ्रिसेच्को ने उन कपल्स को  इनाम दिए जाने की घोषणा की है, जिन्हें लड़का होगा। गौरतलब है कि मेयर को भी सिर्फ दो लड़कियां ही हैं। 

आखिर क्या वजह है

विदेश चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान मेयर ने कहा कि जिस कपल को लड़का होगा, उसे सिर्फ इनाम ही नहीं मिलेगा, बल्कि वे सोच रहे हैं कि लड़के के जन्म लेने पर गांव की  सड़क और ओक के एक पेड़ का भी नाम भी लड़के के नाम पर रखा जाए। 300 की आबादी वाले इस गांव के लोगों को यह पता नहीं है कि आखिर क्या वजह है कि साल 2010 से यहां एक भी लड़का पैदा नहीं हुआ। इतने वर्षों से सिर्फ लड़कियों  के जन्म लेने की वजह से अब इस गांव के लोगों को यह भरोसा नहीं है कि यहां  लड़के का जन्म हो सकता है। यहां के एक निवासी का कहना है कि यहां की औरतें लड़के को जन्म दे सकती हैं, इस पर उसे संदेह है। 

लड़के का जन्म नहीं होने से यहां के निवासी भविष्य को लेकर आशंकित और चिंतित हैं। उन्हें यह डर है कि सिर्फ लड़कियां ही पैदा होंगी तो इससे उनके खेती के काम पर असर पड़ेगा और काम करने वाले लोगों की कमी हो जाएगी। 

वैज्ञानिक भी आश्चर्यचकित

मेयर का कहना है कि लंबे समय से यहां लड़के का जन्म नहीं होने से वैज्ञानिक भी आश्चर्य में हैं और ऐसी विचित्र स्थिति पैदा होने की वजह जानने के लिए वे रिसर्च करने की तैयारी कर रहे हैं। यहां डॉक्टरों की भी कमी है जो ग्रामीणों को इस समस्या से निपटने के उपाय बता सकें। एक विशेषज्ञ का कहना है कि अधिक कैल्शियम वाला खाना खाने से लड़के के जन्म की संभावना ज्यादा होती है।  वैसे लड़का ही जन्म ले, इसके लिए यहां परंपरागत टोने-टोटके भी आजमाए जा रहे हैं, पर कोई परिणाम सामने नहीं आ रहा।

जानकारी के लिए बता दें कि पूरे पोलैंड में लड़कियों के मुकाबले लड़कों की जन्म दर ज्यादा है। वर्ष 2017 में पोलैंड में 207,000 लड़कों का जन्म हुआ, जबकि लड़कियों के लिए यह संख्या 196,000 है।      


 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नदी में खड़े दूल्हा-दुल्हन, इसी बीच वेडिंग प्लानर ने कर दिया भयानक ब्लंडर-VIDEO VIRAL
यूरोप में भी दी जाती हैं गंदी गलियां, इंडियन व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो