
नई दिल्ली: भारत ने चंद्रयान 2 के जरिये जो सपना पूरा करना चाहा था, वो अधूरा रह गया। लेकिन अपने लक्ष्य के इतने नजदीक आने पर देश के सभी लोगों को गर्व महसूस हो रहा है। लेकिन भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आने वाला। वहां के पाकिस्तानी विज्ञान और प्रौद्योगिक मंत्री फवाद हुसैन ने इसे लेकर एक बेतुका ट्वीट किया।
फवाद हुसैन ने ट्वीट में लिखा कि भारत को चंद्रयान जैसे मिशन और अभिनन्दन जैसे पागल को एलओसी भेजने की मूर्खता बंद कर देनी चाहिए। इसकी जगह भारत को देश की गरीबी पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने भारत को कश्मीर के मुद्दे से भी दूर रहने को कहा। कश्मीर मुद्दे पर भी उन्होंने भारत को चंद्रयान जैसी असफलता मिलने की बात कही।
लेकिन इस ट्वीट के बाद खुद उनका ही मजाक बन गया। उन्होने अपने ट्वीट में इंडिया की स्पेलिंग गलत लिख दी। उन्होंने आई की जगह ई लिख दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ा। लोगों ने इस ट्ववीट का जबरदस्त जवाब दिया। कुछ लोगों ने पाकिस्तान से उनके अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में जानकारी मांगी। तो कुछ ने पाकिस्तान को अपने काम से मतलब रखने की सलाह दी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News