रात को इस समय सोने पर आती है गहरी नींद, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Published : Aug 04, 2019, 04:03 PM IST
रात को इस समय सोने पर आती है गहरी नींद, जानें एक्सपर्ट्स की राय

सार

नेशनल स्लीप फॉउंडेशन ने एक सर्वे के बाद बताया कि किस समय सोने से एक इंसान को सबसे अच्छी नींद आती है? साथ ही गहरी नींद लेने के लिए क्या तरीका अपनाया जा सकता है? 

डेस्क: क्या आप भी रात में ठीक से सो नहीं पाते हैं? रात में अचानक से आपकी नींद खराब हो जाती है या फिर सुबह ऐसा लगता है कि आपकी नींद पूरी नहीं हुई है? तो हम आपको बताने जा रहे हैं, इसे लेकर एक्सपर्ट्स की राय और उपाय। 

कितने घंटे की नींद जरुरी?
हर किसी को पता है कि सात से नौ घंटे की नींद काफी जरुरी होती है। अगर लगातार आप पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं तो आप चिड़चिड़े तो हो ही जाते हैं, साथ ही आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है और आप मोटापे का भी शिकार हो जाते हैं।  

क्या है सोने का सबसे सही टाइम?
इस सवाल का जवाब इस बात में छिपा है कि आपको सुबह उठना कितने बजे है? आमतौर पर एक इंसान को सोने में 5 से 20 मिनट का समय लगता है। ऐसे में आप इसे अपनी टोटल नींद के घंटों में जोड़ लें। यानी अगर आपको सुबह 9 बजे काम पर जाना है, तो इस हिसाब से आपको दो घंटे पहले उठना है, यानी 7 बजे तक। ऐसे में आपको रात में 9:40 तक बेड पर चले जाना चाहिए। 

अगर सोने में हो रही हो दिक्कत 
अगर आपको रात में नींद नहीं आती या आप अलार्म बजने से पहले उठ जाते हैं या फिर अलार्म बजने के बाद भी आपकी नींद नहीं खुलती, तो आपको अपने सोने के समय में बदलाव लाने की जरुरत है। 

एक ही समय में सोने की डालें आदत 
इस सर्वे में जो बात उभर के सामने आई वो ये कि इंसान को अपने सोने का एक समय निश्चित कर लेना चाहिए। इससे उसे उठने में काफी आसानी होती है। इसे एक्सपर्ट्स की भाषा में बॉडी अलार्म भी कहते हैं। हालांकि, इसे फिक्स होने में कुछ समय लगता है।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

शहर में घूम रहा था खूंखार बाघ, शख्स ने गले में डाली रस्सी… फिर जो हुआ- WATCH
Viral Video Today: 90 साल की दादी ने हाईवे पर 120 की स्पीड से दौड़ाई Maruti Alto