गधे ने गाया 'द लायन किंग' फिल्म का गाना, 36 लाख बार देखा गया वीडियो

Published : Aug 02, 2019, 06:29 PM IST
गधे ने गाया 'द लायन किंग' फिल्म का गाना, 36 लाख बार देखा गया वीडियो

सार

साउथ कैरोलिना में रहने वाले ट्रैविस किनले ने एक हफ्ते पहले अपने गधे के साथ एक वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें ट्रैविस का गधा द लायन किंग फिल्म का गाना गाते नजर आ रहा है। 

डेस्क: एक हफ्ते पहले ट्रैविस ने ऑनलाइन एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वो द लायन किंग फिल्म का गाना सर्किल ऑफ लाइफ गाते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में सबसे मजेदार हिस्सा वो है, जिसमें ट्रैविस का गधा भी साथ गाने लगता है।  

ट्रैविस के गधे का नाम नाथन है। मालिक को गाता देख नाथन भी जोर-जोर से गाने लगता है। इस वीडियो को अब तक 36 लाख बार देखा जा चुका है।  

 

वहीं कई लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वीडियो के बारे में ट्रैविस का कहना है कि उसने मजाक में इसे शूट किया था। वो तो जानते भी नहीं थे कि ये वीडियो वायरल हो जाएगा। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

शहर में घूम रहा था खूंखार बाघ, शख्स ने गले में डाली रस्सी… फिर जो हुआ- WATCH
Viral Video Today: 90 साल की दादी ने हाईवे पर 120 की स्पीड से दौड़ाई Maruti Alto