
मैनचेस्टर: यहां रहने वाली 50 साल की अमांडा इवांस नैश आज अगर जिंदा हैं तो अपने कुत्ते के कारण। उनके कुत्ते जिम्मी ने उनकी छाती में मौजूद ट्यूमर को डिटेक्ट किया था। 2017 में अमांडा को ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। जिसका सही समय पर इलाज करवाकर आज वो नॉर्मल लाइफ जी रही हैं।
ब्रिटिश एयरवेज में काम करने वाली अमांडा का पालतू डॉग जिम्मी उनके काफी करीब है। अपनी स्टोरी लोगों के साथ शेयर करते हुए अमांडा ने बताया कि कैसे जिम्मी के कारण वो आज जिंदा हैं? दरअसल, अमांडा का कुत्ता जिम्मी उसकी छाती को अक्सर सूंघा करता था। पहले तो वो इसे प्यार समझकर इग्नोर कर दे रही थी। लेकिन जब उन्होंने डॉक्टर से कंसल्ट किया तब सामने आई खौफनाक सच्चाई।
लोगों को अवेयर करने को आई सामने
अमांडा ने बताया कि उनका 10 साल का कुत्ता जिम्मी उनकी बॉडी पर उछल-कूद करना पसंद करता था। लेकिन एक दिन वो उनकी छाती को सूंघने लगा। उसे हटाने के दौरान अमांडा को अपनी छाती पर एक गांठ का अहसास हुआ। जब उन्होंने डॉक्टर से कंसल्ट किया तो वो कैंसर निकला। इसके बाद कीमो के अलावा कई तरह थेरेपीज के जरिये उनका इलाज चला और आज वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। अमांडा ने इस घटना के बाद लोगों को अवेयर करने की ठानी। जिसके तहत उन्होंने अपनी स्टोरी लोगों के साथ शेयर की।
रिसर्च में भी हो चुका है साबित
कुत्ते कई तरह की बीमारियों का पता लगा लेते हैं, ये रिसर्च में भी साबित हो चुका है। यूएस फर्म बायोसेंटडीएक्स ने इसी साल एक रिपोर्ट में बताया था कि डॉग्स कैंसर जैसी बीमारियों का 97 प्रतिशत सही अंदाजा लगा लेते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News