क्या जिंदा हैं स्टीव जॉब्स? PHOTO वायरल

Published : Aug 28, 2019, 03:04 PM ISTUpdated : Aug 28, 2019, 06:14 PM IST
क्या जिंदा हैं स्टीव जॉब्स? PHOTO वायरल

सार

दुनिया को अपने टैलेंट से हैरान कर देने वाले स्टीव जॉब्स की एक तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देख अब दावा किया जा रहा है कि वो जिंदा हैं और इजिप्ट में रह रहे हैं। 

इजिप्ट: एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स की मौत 2011 में हो गई थी। लेकिन हाल ही में रेडिट पर एक शख्स ने एक तस्वीर शेयर कर बहस शुरू करवा दी है। 

रेडिट पर शेयर की गई इस तस्वीर में दिख रहा शख्स हूबहू स्टीव जॉब्स की तरह दिख रहा है। अभी तक इस फोटो पर 17 सौ से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। हालांकि, जिसने ये तस्वीर पोस्ट की है, उसने इमेज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। 

प्लास्टिक चेयर पर बैठा है शख्स 
ये शख्स, जिसे स्टीव जॉब्स कहा जा रहा है, तस्वीर में प्लास्टिक चेयर पर बैठा दिखाई दे रहा है। साइड एंगल से क्लिक इस फोटो में वो उसकी शख्स बिलकुल स्टीव जैसी दिखाई दे रही है। 

इजिप्ट से लगाव के कारण हो रहा शक 
खास बात ये है कि ये तस्वीर इजिप्ट की है। सभी जानते हैं कि स्टीव को इजिप्ट काफी पसंद था। वो ज्यादातर अपनी छुट्टियां वहीं मनाते थे। इसलिए भी लोग इस शख्स के स्टीव जॉब्स होने पर विश्वास कर रहे हैं।  

लोगों के अलग-अलग रिएक्शन 
हालांकि, कुछ लोग इसे महज उनका डुप्लीकेट भी बता रहे हैं। एक यूजर ने उनके हाथ में बंधी घड़ी की तरफ इशारा कर बताया कि स्टीव जॉब्स हमेशा एप्पल की घड़ी पहनते थे। लेकिन वायरल हो रही तस्वीर में दिख रहा शख्स एनालॉग घड़ी पहने है।  

2011 में हुई थी मौत 
बता दें कि इस महान शख्सियत की मौत 2011 में हो गई थी। उन्हें कैंसर था। जिसके कारण 56 की उम्र में अक्टूबर 2011 में उनकी मौत हो गई थी।  
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

जब बर्तन में फंस गया कुत्ते का सिर, जबरदस्त वायरल हो रहा 11 सेकंड का वीडियो
आवाज कांपी-भर आईं आंखें, जब ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय को पता चली केक की असली कहानी