जब भालू कुत्ते के खाने का पैकेट चुरा कर भागा

Published : Aug 28, 2019, 12:40 PM ISTUpdated : Aug 28, 2019, 03:00 PM IST
जब भालू कुत्ते के खाने का पैकेट चुरा कर भागा

सार

कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो बहुत ही अजीब होती हैं और उनके बारे में जानकर लोग अचरज में पड़ जाते हैं।  

पेन्सेल्वेनिया। पेन्सेल्वेनिया के लैकवाना काउंटी के एक परिवार का कहना है कि उनके पोर्च से कुत्ते के फूड का एक पैकेट चोरी हो गया। यह पैकेट मेल ऑर्डर से मंगवाया गया था। बॉक्स चेवी कंपनी से आया था जो डॉग फूड तैयार करती है। 

भालू ने चुराया बॉक्स
दरअसल, एक भूखे भालू ने पोर्च से वह डिलिवरी पैकेट चुराया था। लैकवाना काउंटी फैमिली के 18 वर्षीय एडन न्यूमैन ने डब्ल्यूएनईपी-टीवी को बताया कि वह कॉलेज से घर आ रहा था, जब उसने अपने परिवार के यार्ड में एक काले भालू को देखा। वह घर के लोगों को यह बताने के लिए अंदर गया। जब उन्होंने खिड़की से बाहर देखा तो पाया कि भालू पोर्च पर आ गया और बॉक्स को जंगल में खींच कर ले गया। 

करीब 2 साल का था भालू
कुत्ते का फूड चुरा कर भागने वाला भालू करीब 2 साल का था। शायद वह उस समय से बॉक्स ले जाने के लिए घात लगा रखा था, जब वे बॉक्स पोर्च में रखे गए थे। एडन न्यूमैन ने बताया कि उस इलाके में भालू आते रहते हैं और भूखे रहने पर खाने का सामान घरों से चुराकर जंगल में भाग जाते हैं। 

सिक्युरिटी कैमरे में पकड़ा गया भालू
घर के सिक्युरिटी कैमरे पर भालू पोर्च से बॉक्स ले जाता साफ दिखता है। न्यूमैन्स फैमिली ने सिक्युरिटी कैमरे पर रिकॉर्डेड वीडियो फुटेज Chewy चेवी को भेजा। कंपनी ने फैमिली से कहा कि उन्हें डॉग फूड का दूसर बॉक्स भेजा जाएगा।  

नीचे देखें वीडियो :

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’