रेप केस में ना फंसे, इसलिए किन्नर बना बिजनेसमैन

Published : Jul 08, 2019, 09:53 AM ISTUpdated : Jul 11, 2019, 11:25 AM IST
रेप केस में ना फंसे, इसलिए किन्नर बना बिजनेसमैन

सार

एक बिजनेसमैन अपनी बहन की मैरिज लाइफ बचाने के लिए ट्रांसजेंडर बन गया। ससुरालवाले उसकी बहन को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे। साथ ही लड़की की ननद ने उसके भाई रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी। इस कारण भाई ने अपना जेंडर ही चेंज करवा लिया। 

भोपाल। यह दास्तां किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक युवक ने सिर्फ इसलिए अपना लिंग परिवर्तन करा लिया, ताकि बहन की जिंदगी बर्बाद होने से बच जाए। दरअसल, बहन के ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। जब शख्स ने इसकी शिकायत करने की बात कही, तो बहन की ननद ने उसके खिलाफ रेप की झूठी FIR दर्ज कराने की धमकी दे डाली। हालांकि युवक ने लिंग परिवर्तन कराके बहन के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी और उसका तलाक करवाया।

देवेंद्र से देविका बने इस शख्स ने बताया कि लिंग परिवर्तन करवाने से पहले वह बिजनेस करता था। उसकी बहन की शादी 20 मई 2016 को हुई थी। बहन की शादी के बाद ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। हालांकि शुरुआत में उसने बहन की घर टूटने से बचाने की भरसक कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी, तो उसने पुलिस में शिकायत करने की ठानी। इस पर बहन की ननद ने उसे धमकी दी कि अगर ऐसा किया, तो वो रेप का केस दर्ज करा देगी। इससे डरकर देवेंद्र ने लिंग परिवर्तन करा लिया।
इसका खुलासा तब हुआ जब, मामला विधिक सेवा प्राधिकरण में पहुंचा। हालांकि अब देवेंद्र की बहन की तलाक के बाद दूसरी शादी हो चुकी है। 
देवेंद्र ने नवंबर 2017 में अपना लिंग परिवर्तन कराया था। इसके बाद वो घर छोड़कर किन्नरों के साथ रहने लगा। देवेंद्र तीन भाई, एक बहन है। वह घर का सबसे बड़ा लड़का था। 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

स्कूल को बना दिया मसाज पार्लर! UP के चित्रकूट के सरकारी स्कूल का हैरान करने वाला VIDEO
India vs England मैच में हुआ मजेदार मोमेंट, साक्षी का जश्न और माही का रिएक्शन वायरल