सोशल मीडिया पर Online बिक रही हैं खोपड़ियां, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

Published : Sep 04, 2019, 10:17 AM ISTUpdated : Sep 04, 2019, 10:24 AM IST
सोशल मीडिया पर  Online बिक रही हैं खोपड़ियां,  वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

सार

पूरी दुनिया में ऑनलाइन बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। कई ई-कॉमर्स शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ अब सोशल मीडिया के जरिए भी ऑनलाइन बिजनेस का ट्रेंड शुरू हुआ है। इस बिजनेस में अब कुछ शॉकिंग चीजें भी जुड़ गई हैं।

लंदन। ऑनलाइन बिजनेस ई-कॉमर्स शॉपिंग के के साथ ही अब सोशल मीडिया के जरिए भी होने लगा है। इसके लिए  इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का सहारा लिया जा रहा है। तरह-तरह की चीजें इन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म की मदद से बेची जा रही हैं। इन्ही में एक ऐसी चीज की बिक्री में तेजी से बढ़ गई है, जिसके बारे में जान कर आप हैरत में पड़ जाएंगे। ये हैं इंसानी खोपड़ियां। 'द सन' की खबर के अनुसार, इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे अकाउंट हैं, जिसके जरिए इंसानी खोपड़ियों का करोबार हो रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसे खरीदने के लिए बड़ी संख्या में कस्टमर भी मिल रहे हैं।

यह कारोबार ब्रिटेन मे सबसे ज्यादा
ऐसे तो यह कारोबार कई देशों में हो रहा है, पर जानकारी के मुताबिक इंसानी खोपड़ियों की बिक्री सबसे ज्यादा ब्रिटेन में हो रही है। वैज्ञानिक परीक्षण से लेकर मेडिकल की पढ़ाई के लिए इन्हें खरीदा जा रहा है। स्टॉकहॉम यूनिवर्सिटी की 2017 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम (यूके) में यह कारोबार 46,000 पाउंड (करीब 40 लाख रुपए) का है। यही नहीं, रिपोर्ट के मुताबिक यह कारोबार हर साल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 

पिछले दो साल में बढ़ा है बाजार
कई रिसर्चर्स ने दावा किया है कि इंसानी खोपड़ियों का यह बाजार पिछले दो साल में और भी तेजी से बढ़ा है। फिलहाल, हर साल करीब 70 लाख रुपए का कारोबार हो रहा है।
'द सन' की रिपोर्ट में बताया गया है कि यूनाइटेड किंगडम में इंसानी शरीर की हड्डियों और खोपड़ियों को बेचने पर कोई रोक नहीं है। बताया गया है कि पहले eBay के ज़रिए खोपड़ियां बेची जा रही थीं, मगर साइट के बैन कर दिए जाने के बाद लोग Instagram पर शिफ्ट हो गए।

कैसे होता है कारोबार Instagram पर
इंस्टाग्राम पर खोपड़ियों को बेचने के लिए #skeleton का इस्तेमाल किया जाता है। खोपड़ी और हड्डियों की कीमत भी कमेंट सेक्शन में दी जाती है। बताया गया कि इंस्टाग्राम पर हेनरी स्क्रैग नाम के एक खोपड़ी  विक्रेता के 34 हज़ार फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आमतौर पर खरीददार विक्रेता को पर्सनल मैसेज करते हैं। दोनों के बीच डील होती है, जिसमें शिपिंग और पैकेजिंग जैसे चार्ज भी शामिल होते हैं।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

पुरी बीच पर दिखीं डॉल्फ़िन! कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ और रोमांचक नजारा-Watch Video
दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है! एक लड़की को 2 लड़कियों ने उठा-उठाकर पटका-युद्ध का वीडियो वायरल