
रोम। दुनिया भर के अलग-अलग देशों में टैक्स लगाने के अलग-अलग रूल हैं। कुछ देशों में तो ऐसी चीजों पर टैक्स लगाए जाते हैं, जिनके बारे में जान कर आप हैरान रह जाएंगे। एक समय था जब इंग्लैंड और रूस में दाढ़ी पर टैक्स लगाया गया था। साल 1525 में इग्लैंड के सम्राट हेनरी अष्टम ने दाढ़ी पर टैक्स लगा दिया था, जबकि वे खुद भी दाढ़ी रखते थे। साल 1698 में रूस के जार पीटर द ग्रेट ने भी दाढ़ी पर टैक्स लगाया था। यही नहीं, उन्होंने आत्मा पर भी टैक्स लगा दिया था। नौवीं सदी में रोम के सम्राट ऑगस्ट्स ने तो बैचलर टैक्स लगा दिया था। जो लोग शादी नहीं करते थे, उन्हें बैचलर टैक्स देना पड़ता था। इसी शासक ने उन लोगों पर भी टैक्स लगा दिया था जो संतानहीन थे। यह तो पुराने जमाने की बात हुई, लेकिन आज भी कई देशों में विचित्र टैक्स लगे हुए हैं। जानते हैं इनके बारे में।
1. परछाईं पर टैक्स
इटली के वेनटो शहर में परछाईं पर टैक्स लगाया गया है। यह टैक्स लोगों पर नहीं, बल्कि होटलों, रेस्तरां और दुकानों की जो परछाईं सड़कों या गलियों में बनती है, उस पर देना होता है। हर साल एक दुकानदार से 100 यूरो (करीब 8 हजार रुपए) टैक्स के रूप में वसूला जाता है।
2. धूप पर टैक्स
स्पेन के बैलरिक आइलैंड में धूप पर टैक्स लगाया गया है। वहां हर साल करीब एक करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट आते हैं और वे समुद्र तट पर धूप सेंकते हैं। उन्हें यह टैक्स चुकाना पड़ता है। यह टैक्स साल 2016 से लगाया गया है।
3. टैनिंग पर टैक्स
अमेरिका में टैनिंग टैक्स लगाया गया है। जो लोग धूप में त्वचा की टैनिंग करते हैं, उन्हें यह टैक्स देना पड़ता है। यह टैक्स साल 2010 से लगाया गया है।
4. डिब्बाबंद खाने पर टैक्स
हंगरी में डिब्बाबंद खाने पर अलग से टैक्स देना पड़ता है। इसे हेल्थ प्रॉक्ट टैक्स नाम दिया गया है। यह टैक्स 2011 से लगया गया है।
5. टैटू गुदवाने पर टैक्स
अमेरिका के ही आर्कन्स स्टेट में टैटू गुदवाने पर टैक्स देना पड़ता है। टैटू गुदवाने में जितना पैसा लगता है, उसका 6 फीसदी टैक्स के रूप में भुगतान करना पड़ता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News