220 लोगों के साथ डेटिंग के बाद मॉडल ने की अपने कुत्ते से शादी

कभी-कभी कुछ ऐसी विचित्र बातें होती हैं, जिनके बारे में कोई सोच तक नहीं सकता। क्या आप यह इमैजिन कर सकते हैं कि कोई महिला अपने कुत्ते से शादी कर ले।

Asianet News Hindi | Published : Sep 8, 2019 3:52 AM IST / Updated: Sep 08 2019, 12:04 PM IST

बर्कशाइर। आप इस बात पर भरोसा नहीं कर सकेंगे कि कोई महिला अपने पालतू कुत्ते से शादी कर सकती है। लेकिन यह सच है। ब्रिटेन के बर्कशाइर की एक मॉडल ने अपने पालतू कुत्ते से शादी कर ली। उसने अपने कुछ दोस्तों और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में अपने कुत्ते से शादी की। 

क्यों लिया ऐसा फैसला
एलिजाबेथ होड नाम की 49 साल की पेज-3 मॉडल ने करीब 220 लोगों के साथ डेट किया, पर किसी के साथ उसका रिश्ता कामयाब नहीं हो सका। आखिरकार, एलिजाबेथ निराश हो गई। इसके बाद उसने उसने अपने 6 साल के गोल्डन रिट्राइवर डॉग लोगान से मैरिज करने का  फैसला किया। एलिजाबेथ ने कहा कि अब लोगों पर से उसका भरोसा टूट गया है। उसका प्यारा कुत्ता लोगान हमेशा उसके साथ रहता है। उसे भरोसा है कि उसके साथ वह खुशहाल जिंदगी बिता सकेगी।

शादी में 20 गेस्ट हुए शामिल
कुत्ते के साथ एलिजाबेथ की शादी के फंक्शन में 20 गेस्ट शामिल हुए। मैरिज सेरेमनी में एलिजाबेथ ने वेडिंग रिंग पहनी और कुत्ते लोगान ने वेस्टकोट, बो-टाई और हैट पहना। शादी समारोह में  कुत्ते के दो साथी एजेक्स और बियर भी मौजूद थे। 

डॉगी हसबैंड के साथ हनीमून पर गई एलिजाबेथ
शादी के बाद एलिजाबेथ अपने डॉगी हसबैंड के साथ हनीमून पर भी गई। एलिजाबेथ हनीमून के लिए ऐसे होटल की तलाश में थी जो डॉग फ्रेंडली हो। एलिजाबेथ ने कहा कि उसे महसूस हुआ कि लोगान उससे बहुत प्यार करत है और हमेशा उसके साथ रहता है। इसलिए वह पुरुषों के मुकाबले उसका बेहतर पार्टनर साबित होगा। एलिजाबेथ ने कहा कि कुत्ते से शादी करने पर कुछ लोग उसे मूर्ख समझते हैं, पर मुझे पता है कि मैंने सही डिसीजन लिया है। 

दो बार हुई थी इंगेजमेंट
एलिजाबेथ की पहले दो बार इंगेजमेंट हुई थी, पर कुछ कारणों से उसकी शादी नहीं हो सकी। उसके ढेर सारे अफेयर रहे, पर कोई भी कामयाब नहीं हो सका। इससे वह काफी डिप्रेस रहने लगी थी, क्योंकि उसकी उम्र भी बढ़ती जा रही थी। 

80 के दशक की रही है मशहूर मॉडल
एलिजाबेथ 80 के दशक की मशहूर मॉडल रही है। एक समय फेमस रेसिंग ड्राइवर जेम्स हंट और गोल्फर सेवे बैलेस्टेरस के साथ उसके अफेयर की खबरें मीडिया में काफी उछली थीं और इनके साथ उसकी रंगरेलियों की तस्वीरें भी मैगजीन्स में पब्लिश हुई थीं।

कुत्ते के साथ पहले भी शादी कर चुकी है एक महिला
एलिजाबेत कुत्ते के साथ शादी करने वाली पहली महिला नहीं है। साल 2009 में यॉर्कशाइर की एक महिला विल्हेमनिया कैलेघन भी अपने हेनरी नाम के कुत्ते से शादी कर चुकी है। जब एलिजाबेथ ने इंटरनेट पर विल्हेमनिया के कुत्ते से शादी करने के बारे में पढ़ा तो उसने भी अपने कुत्ते से शादी करने का फैसला लिया।  

Share this article
click me!