जब एक बोतल बियर के चुकाने पड़े 48 लाख

Published : Sep 07, 2019, 10:27 AM IST
जब  एक बोतल बियर के चुकाने पड़े 48 लाख

सार

कई बार धोखे में कुछ ऐसी अजीब बात हो जाती है, जिस पर एकबारगी यकीन नहीं होता।

मैनचेस्टर। क्या आप यकीन करेंगे कि एक बोतल बियर के लिए किसी को 48 लाख रुपए चुकाने पड़ें। लेकिन ऐसा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के एक जर्नलिस्ट को एक बार में एक बोतल बियर के लिए 67,689 डॉलर (करीब 48 लाख रुपए) का बिल मिला। यह देख कर जर्नलिस्ट हैरान रह गया। बता दें, बियर की उस बोतल की वास्तविक कीमत थी 6.76 डॉलर यानी करीब 485 रुपए। यह घटना इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर के मालमैशन होटल के बार में पिछले रविवार को हुई।

जर्नलिस्ट ने किया ट्वीट 
इसके बाद जर्नलिस्ट ने बियर के बोतल की फोटो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा - "देखें इस बियर को। यह दुनिया के इतिहास में सबसे महंगी बियर है।"

होटल मैनेजमेंट ने मानी गलती
बिल में गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही होटल मैनेजमेंट ने गलती मानते हुए कहा कि जल्दी ही यह रकम वापस कर दी जाएगी। वैसे अभी इस बिल का पेमेंट जर्नलिस्ट के अकाउंट से होना है। बैंक ने कहा कि बिल के पेमेंट और फिर रिफंड के प्रॉसेस में करीब 10 दिन का समय लग जाएगा।

होटल मैनेजमेंट ने जर्नलिस्ट से मांगी माफी
इस बड़ी चूक के लिए होटल मैनेजमेंट ने ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट से माफी मांगी है और कहा है कि वे ध्यान रखेंगे कि फिर इस तरह का ब्लंडर न हो। मैनेजमेंट ने कहा कि उनके बार में हमेशा स्टैंडर्ड  प्राइस रही है। मैनेजमेंट ने यह भी कहा उन्हें उम्मीद है कि पीटर फिर यहां ड्रिंक के लिए आएंगे और इस बार ड्रिंक के लिए उन्हें कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। यह बार की तरफ से उन्हें गिफ्ट के रूप में दी जाएगी।


 
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल