रहस्यः इस गांव में जाने वाला आज तक कभी लौट कर नहीं आ सका वापस

Published : Aug 26, 2019, 10:13 AM ISTUpdated : Aug 26, 2019, 11:24 AM IST
रहस्यः इस गांव में जाने वाला आज तक कभी लौट कर नहीं आ सका वापस

सार

दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जो बेहद रहस्यमय हैं और लाख कोशिश के बावजूद उन रहस्यों का खुलासा नहीं हो पाता। बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी उन रहस्यों का पता नहीं लगा पाते। 

मॉस्को। आज हम आपको बताने जा रहे हैं रूस के एक ऐसे गांव के बारे में जहां जाने वाला कभी लौट कर नहीं आ सका। यह बेहद ही रहस्यमय और हैरान कर देने वाली बात है, पर इसका पता आज तक नहीं चल सका कि आखिर क्या वजह है कि इस गांव में जाने वाला कोई भी शख्स लौट कर नहीं आ पाता। उसका कोई अता-पता नहीं चलता। यह गांव पूरी तरह सूनसान है और वहां कोई रहता भी नहीं। इसे 'मुर्दों का गांव' भी कहा जाता है। 

कैसा है यह गांव
यह गांव रूस के उत्तरी ओसोटिया के दर्गाव्स में है। यह काफी ऊंचे पहाड़ पर बसा हुआ है। इस गांव में सफेद पत्थरों से करीब 99 तहखानों जैसे घर बने हुए हैं। कुछ घर चार मंजिला भी हैं। कहा जाता है कि इन घरों में लोगों ने अपने परिजनों को दफना रखा है। 

एक विशाल कब्रिस्तान है गांव
इस गांव को एक विशाल कब्रिस्तान भी कहा जाता  है, क्योंकि इस गांव के हर घर में वहां रहने वाले परिवार के सदस्यों को दफनाया गया है। ये घर भी बहुत विशाल बने हुए हैं। माना जाता है कि यह गांव 16वीं सदी में बसा था। 

अब कोई नहीं आता इस गांव में
लंबे समय से इस गांव में न तो कोई रहता है और जब से यह पता चला कि यहां आने वाला लौट कर जा नहीं पाता, कोई आता भी नहीं है। अब ये अफवाह है या सच्चाई, इसका भी कुछ पता नहीं। सरकार ने इसे उजड़ चुके गांव की लिस्ट में डाल रखा है। वैसे, कभी-कभी पर्यटक घूमते हुए इधर आ जाते हैं, पर स्थानीय लोगों के कहने पर वे भी गांव में घुसने की हिम्मत नहीं कर पाते। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’