पकड़ा गया मुस्लिम शख्स का झूठ, कश्मीरी रिपोर्टर को इंडियन आर्मी द्वारा टॉर्चर करने का था दावा

Published : Aug 30, 2019, 12:01 PM ISTUpdated : Aug 30, 2019, 12:09 PM IST
पकड़ा गया मुस्लिम शख्स का झूठ, कश्मीरी रिपोर्टर को इंडियन आर्मी द्वारा टॉर्चर करने का था दावा

सार

जबसे जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया है, तबसे वहां माहौल बिगाड़ने की लगातार कोशिश की जा रही है। कई झूठी तस्वीरों और वीडियोज के जरिये वहां लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। 

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने जबसे जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया है, वहां अशांति फैलाने की कोशिशों में बढ़ोतरी हो गई है। फैसले के बाद कई दिनों तक जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट की सुविधा हटा दी गई थी। 

हाल ही में एक मुस्लिम शख्स ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। इसमें एक शख्स को कुछ पुलिस वाले पीटते नजर आ रहे थे। शख्स ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि ये तस्वीरें कश्मीरी पत्रकार फहाद भट की है, जिसे भारत के पुलिस वाले टॉर्चर कर रहे हैं। साथ ही उसने लिखा कि लोगों के पास अमेजन के जंगलों में लगी आग के बारे में सोचने का समय है तो कश्मीरियों के बारे में सोचने के लिए क्यों नहीं है? 

हिंसा भड़काने की कोशिश 
इस पोस्ट के जरिये कश्मीरियों में भारतीय पुलिस के बारे में नफरत फैलाने की कोशिश की गई थी। एक हद तक ये शख्स इसमें कामयाब भी हो गया था। 27 अगस्त को शेयर किये गए इस पोस्ट को 4 हजार लोगों ने शेयर किया था। कई लोगों ने इसपर जमकर नेगेटिव कमेंट्स भी किये। लेकिन इन तस्वीरों की असलियत किसी को पता ही नहीं थी।  

एक्टर की निकली फोटोज 
दरअसल, इस तस्वीर में दिख रहा शख्स कोई पत्रकार नहीं है। बल्कि ये मशहूर सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' के सीक्वेंस से कैप्चर किया गया है। इस एपिसोड को 5 साल पहले टेलीकास्ट किया गया था। जिसमें एक्टर शक्ति अरोड़ा को पुलिस वाले पीट रहे थे। लेकिन इसे हिंसा भड़काने के लिए इस्तेमाल किया गया।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’