कभी देखी है ऐसी अनोखी दौड़! कंधे पर पति को टांग दौड़ने लगी महिलाएं

नेपाल में एक अजीबोगरीब रेस देखने को मिली। यहां लोगों के बीच जेंडर इक्वेलिटी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महिलाओं ने अपने पतियों को कंधे पर टांग रेस लगा दी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 10, 2021 4:54 AM IST

हटके डेस्क: महिला और पुरुष एक बराबर होते हैं, ये आपने कई बार सुना होगा। महिलाओं को बराबरी का हक दिलवाने को लेकर होने वाली कवायदों के बीच नेपाल से इंटरनेशनल वीमेंस डे पर एक अनोखी दौड़ सामने आई है। लोगों में जेंडर इक्वेलिटी के प्रति जागरूकता लाने के लिए महिलाओं ने एक अनोखी रेस में हिस्सा लिया। इसमें पत्नियों ने अपने-अपने पति को कंधे पर उठाकर दौड़ना शुरू किया। इस रेस का उद्देश्य था लोगों को ये समझाना कि महिलाएं भी मर्दों का बोझ उठा सकती हैं।  

इंटरनेशनल वीमेंस डे पर हुआ आयोजन 
नेपाल में लोकल अथॉरिटी ने इस दौड़ का आयोजन 8 मार्च को करवाया था। इंटरनेशनल वीमेंस डे पर आयोजित इस रेस में कुल 16 कपल्स ने हिस्सा लिया था। इसमें अलग-अलग एज ग्रुप के लोगों ने पार्टिसिपेट किया। प्रतियोगिता में सभी को 100 मीटर की रेस में हिस्सा लेना था। 

Latest Videos

कुछ ऐसा था एक्सपीरियंस 
दौड़ में हिस्सा लेने वाले कपल्स ने दौड़ लगाकर ख़ुशी जाहिर की। इसमें हिस्सा लेने वाली एक महिला ने बताया कि पहले वो इस रेस को लेकर नर्वस थी। हालांकि, वो जीत नहीं पाई लेकिन इस दौड़ ने उसके अंदर बराबरी और साहस बढ़ाने में मदद की। इस दौड़ को देखने के लिए दूर-दूर  पहुंचे थे। हर कपल को पार्टिसिपेशन का सर्टिफिकेट दिया गया। 

किसी से कम नहीं हैं महिलाएं 
इस रेस में महिलाओं को पति को अपने कंधे पर उठाकर भागना था। प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली समिति ने बताया कि इसमें इनामी राशि नहीं थी। लेकिन हर पार्टिसिपेंट को पार्टिसिपेशन का सर्टिफिकेट दिया गया। 

Share this article
click me!

Latest Videos

अमित शाह की कौन सी बात बांग्लादेश को चुभ गई, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों लौटा दी फाइल