ईद से पहले बकरों का वजन बढ़ाने के लिए पिलाई जा रही बियर, Viral हुआ वीडियो

Published : Aug 08, 2019, 07:13 PM IST
ईद से पहले बकरों का वजन बढ़ाने के लिए पिलाई जा रही बियर, Viral हुआ वीडियो

सार

12 अगस्त को ईद है। इसे लेकर मार्केट सज चुका है। ईद में बकरों की काफी डिमांड रहती है। लेकिन इसी का फायदा उठाते हुए लोगों को दिया जा रहा है धोखा। 

डेस्क: 12 अगस्त को ईद-उल-जुहा यानी बकरीद है। बाजार में बढ़ते बकरों की डिमांड को लेकर सेल भी बढ़ गई है। दुकानदार लोगों को रिझाने के लिए इन बकरों के नाम से एक्सपेरिमेंट करते हैं। कोई इनका नाम एक्टर्स के नाम पर रखते हैं तो कोई किसी नेता के नाम पर। इससे इनके दामों में इजाफा हो जाता है। 

साढ़े 8 लाख का बकरा 
हाल ही में भोपाल में भारत का सबसे वजनी बकरा साढ़े आठ लाख रुपए में बेचा गया। इसका वजन 171 केजी था। इसका नाम किंग ऑफ इंडिया 2019 रखा गया है। साथ ही वजन के कारण इसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स के लिए भी भेजा गया है।  


मार्केट में धोखा 
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बकरों को बियर पिलाते लोग नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। दरअसल, कुछ लोग बकरों को बियर पिलाकर उनका वजन बढ़ा देते हैं। इसके बाद ज्यादा दाम वसूलते हैं। 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO