
जकार्ता: दुनिया में तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। भारत में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। वहीं बात अगर ऑस्ट्रेलिया की करें, तो वहां इतनी गर्मी है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सर्दी और गर्मी से इतर बात करें इंडोनेशिया कि तो वहां लोग भीषण बाढ़ से तबाह हैं। इंडोनेशियन में अब तक का सबसे भीषण बाढ़ आया है। इस दौरान अभी भी हजारों को बाढ़ में फंसे हैं। वहीं कई लोग लापता है। देश की राजधानी जकार्ता भी बाढ़ से बेहाल है।
बचाने में जुटी है रेस्क्यू टीम
बाढ़ से प्रभावित लोगों को बचाने के लिए इंडोनेशिया में कई रेस्क्यू टीम लगी हुई हैं। ये मोटर बोट से लोगों को बचाने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन पानी का बहाव ऐसा है कि मोटर बोट इसमें फेल हो जा रहा है। इसलिए कई दूसरे तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसमें लोगों की जिंदगी बचाने के लिए जानवरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
जान बचाते घोड़े ने गंवाई जान
बाढ़ से प्रभावित लोगों को बचाने के लिए घोड़ों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख लोगों की आंखें भर आई। इसमें एक घोड़ा सड़क पर मरा पड़ा है। इंडोनेशियाई वेबसाइट कोम्पस के मुताबिक, ये घोड़ा लोगों को बचाने में लगी टीम का हिस्सा था। इसके साथ टीम में तीन और घोड़े भी थे। लेकिन इस घोड़े के पीछे बग्घी बंधी थी।
थकावट से हुई मौत
इस घोड़े ने कई लोगों की जान बचाई। कई लोगों को खींचकर लाने के कारण ये काफी थक गया था। इस दौरान अचानक ही ये बेहोश हो गया और गिर पड़ा। इस दौरान उसका मालिक भी गिर गया और बेहोश हो गया। मालिक को तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन घोड़ा वहीं पड़ा रह गया। उसकी मौत की तस्वीर पर लोग कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जिसने लोगों की जान बचाई, उसे थोड़ी इज्जत मिलनी चाहिए थी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News