
आमतौर पर परिंदे इंसानों से दूर ही भागते हैं। उन्हें डर होता है कि कहीं आदमी उन्हें पकड़कर कैद न कर दे। लेकिन कोई इंसान परिंदों को प्रिय लगने लगता है। यह हैं स्वास्तिक मस्तान। ये जब कोई लोकगीत सुनाते हैं, तो परिंदे उनके पास आकर बैठ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें एक चिड़िया उनके करीब बैठी है। मस्तान जब अपनी सुरीली आवाज में गाना शुरू करते हैं, तो चिड़िया भी चहचहाने लगती है। इस वीडियो पर लोगों के भावुक करने वाले रियेक्शन आए हैं।
किसी ने लिखा मेरे आंसू निकल आए
वीडियो में देख सकते हैं कि परिंदा कार के बोनट पर बैठा है। जैसे ही मस्तान गाना शुरू करते हैं, वो भी सुर से सुर मिलाने लगता है। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे खूबसूरत आवाज बताया। दूसरे ने लिखा कि यह देखकर उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े।
मस्तान ने अपने इंस्टाग्राम पर और भी वीडियो शेयर किए हैं