
अमेरिका: कभी सोचा है आपने कि अनजान शहर में होटल के कमरे में अकेले सोते हुए आपको अहसास हो कि कोई आपको अपनी बाहों में जकड़ रहा है, लेकिन तभी आपको ध्यान आए कि कमरे में तो आप अकेले हैं?
ऐसा ही एक वाक्या मेलिंडा मेजर ने अपने फेसबुक पर शेयर की। मेलिंडा टेनेसी के एक होटल में रुकी हुई थीं। सुबह जब वो सोकर उठीं तो उन्हें अपनी बांह पर कुछ चलता हुआ महसूस हुआ। पहले तो उन्हें लगा कि उनके हस्बैंड उन्हें प्यार कर रहे हैं। लेकिन तभी उन्हें याद आया कि वो कमरे में अकेली रुकी हैं।
जैसे ही उन्होंने आंखें खोली, उन्होंने पाया कि एक हरे रंग का सांप उन्हें कसकर पकड़े हुए हैं। पहले तो वो डर गई। लेकिन तुरंत बहादुरी दिखाते हुए उन्होंने सांप को खुद से अलग किया।
मेलिंडा ने इसकी फोटो खींच अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद होटल का मैनेजर उनके कमरे में पहुंचा और थोड़ी देर बाद सांप को बाहर निकाला गया। साथ ही होटल में पेस्ट कंट्रोल भी करवाया गया।
सोशल मीडिया पर लोग इस खबर को जमकर शेयर कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे काफी डरावना बताया वहीं कुछ का कहना है कि मेलिंडा को होटल पर कार्रवाई करनी चाहिए थी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News