West Bengal Elections: 14 मार्च को मेनिफेस्टो लाएगी तृणमूल कांग्रेस, हो सकता है घर बैठे मुफ्त राशन का ऐलान

Published : Mar 12, 2021, 02:22 PM IST
West Bengal Elections: 14 मार्च को मेनिफेस्टो लाएगी तृणमूल कांग्रेस, हो सकता है घर बैठे मुफ्त राशन का ऐलान

सार

पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस 14 मार्च को अपना घोषणा पत्र (manifesto) जारी करेगी। इससे पहले यह 11 मार्च को जारी होने वाला था, लेकिन 10 मार्च को नंदीग्राम में नामांकन भरने के दौरान ममता बनर्जी घायल हो गई थीं। लिहाजा, इसे टालना पड़ा था।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल. शुक्रवार को नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। 10 मार्च को यहां से ममता बनर्जी ने नामांकन भरा था। इस दौरान वे गाड़ी के गेट से घायल हो गई थीं। उनके पैर में चोट लगी है। इसके चलते तृणमूल कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी नहीं हो सका था। अब पार्टी 14 मार्च को अपना घोषणा पत्र (manifesto) जारी करेगी। इससे पहले यह 11 मार्च को जारी होने वाला था।

जानें यह भी
माना जा रहा है कि तृणमूल के मेनिफेस्टो में गरीबों को लुभाने कई योजनाओं पर जोर दिया गया है। गरीबों को मुफ्त राशन देने का प्लान है। यह हर महीने घर तक पहुंचाया जाएगा। यानी लोगों को राशन की दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ममता बनर्जी की हालत में सुधार है, लेकिन डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है।

जानें कब चुनाव
बता दें कि बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में  294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें
Bengal election: शुभेंदु ने ममता के खिलाफ नॉमिनेशन भरकर किया चैलेंज-'वे चिंता न करें, मैं उनको हराऊंगा
हॉस्पिटल से ममता ने दिया वीडियो संदेश कि वे व्हीलचेयर से 'मैनेज' करेंगी चुनाव, पुलिस ने नकारी हमले की बात
ममता-बंगाल और चोट: भाजपा ने लिखा चुनाव आयोग को लेटर, वीडियो फुटेज जारी करें, ताकि सच सामने आए

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

तीखी आलोचना, फिर भी तालियां-J&K विधानसभा में BJP MLA की तारीफ क्यों?
Bengaluru News: गर्लफ्रेंड की सगाई सुन बॉडीबिल्डर को लगा ऐसा झटका कि खुद ही तबाह कर ली ज़िंदगी