चीन और ताजिकिस्तान के बाद अब इंडोनेशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, ये हैं वो 10 देश जहां हमेशा मंडराता रहता है बड़ा खतरा

Published : Feb 24, 2023, 07:21 AM ISTUpdated : Feb 24, 2023, 07:29 AM IST
 6.3 magnitude earthquake in Indonesia

सार

इंडोनेशिया से 177 किलोमीटर उत्तर में टोबेलो में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। USGS के अनुसार भूकंप के झटके उत्तरी मलूकू, इंडोनेशिया और फिलीपींस के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।

जकार्ता(Jakarta). चीन और ताजिकिस्तान के बाद अब इंडोनेशिया से 177 किलोमीटर उत्तर में टोबेलो में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप के झटके उत्तरी मलूकू, इंडोनेशिया और फिलीपींस के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। बता दें कि इंडोनेशिया पैसिफ़िक रिंग ऑफ़ फायर नामक भूकंप-प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। यानी यहां सबसे अधिक भूकंप का खतरा बना रहता है।

बता दें कि 23 फरवरी की सुबह चीन और ताजिकिस्तान सीमा पर 7.3 मैग्निट्यूड तीव्रता का भूकंप आया था। चीन ने करीब 8:37 बजे झिंजियांग में ताजिकिस्तान की सीमा के करीब 7.3 तीव्रता के भूकंप की जानकारी दी। पूर्वी ताजिकिस्तान ने अपनी यहां 6.8 तीव्रता के झटकों के बारे में बताया। पढ़िए इंडोनेशिया में भूकंप की कहानी...

1.पहली तस्वीर(#SEAToday) से साभार है, जिसमें बताया गया है कि दुनिया में 10 देश ऐसे हैं, जहां सबसे अधिक भूकंप की आशंका बनी रहती है। यहां हर साल भूकंप की काफी बड़ी संभावना होती है। तुर्की भूकंप की सबसे अधिक संभावना वाला देश है, जबकि दो दक्षिण पूर्व एशियाई देश यानी इंडोनेशिया और फिलीपीं भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

2. स्थानीय समय के मुताबिक इंडोनेशिया में भूकंप सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर आया। भूकंप का सेंटर(epicenter) 107 किमी की गहराई पर दारुबा, मोरोताई द्वीप, उत्तरी मालुकु से 142 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित था। एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी आने की कोई संभावना नहीं है।

3.इधर, तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है और अब तक लगभग 47,000 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि मलबे से शव निकाले जा रहे हैं।

4. यही नहीं, इस सप्ताह 20 फरवरी को तुर्की के हटे प्रांत में 6.4 तीव्रता के भूकंप से कई और इमारतें ढह गईं जो पहले से ही जीर्ण-शीर्ण थीं।

5.तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि 6 फरवरी को देश में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43,556 हो गई है। सीरिया में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या को भी शामिल कर लिया जाए तो इस आपदा में अब तक 47,244 लोगों की जान जा चुकी है।

6. तुर्की के पर्यावरण और शहरीकरण मंत्री मूरत कुरुम ने कहा कि भूकंप के कारण लगभग 1,64,000 इमारतें ढह गई हैं या इतनी जर्जर हो गई हैं कि उन्हें गिराने की जरूरत है।

7.अधिकारियों ने कहा कि इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु के पूर्वी प्रांत में शुक्रवार सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ।

8. भूकंप स्थानीय समयानुसार शुक्रवार (2002 GMT गुरुवार) को तड़के 3:02 बजे आया, जिसका केंद्र मोरोताई द्वीप जिले के उत्तर-पश्चिम में 133 किलोमीटर और समुद्र तल के नीचे 112 किमी की गहराई में स्थित था। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप के झटके नजदीकी उत्तरी सुलावेसी प्रांत में भी महसूस किए गए।

9. नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एंड मिटिगेशन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि अभी तक भूकंप के झटकों से इमारतों या बुनियादी सुविधाओं को नुकसान नहीं पहुंचा है।

10. प्रवक्ता ने सिन्हुआ(मीडिया) को फोन पर बताया, "भूकंप के बाद किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं है।"

यह भी पढ़ें

चीन, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में 7.3 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप, 2 आफ्टरशॉक भी महसूस हुए

चीन में कोरोना के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को निशाना बना रही सरकार: युवक-युवतियों को गायब कर रही शी जिनपिंग की पुलिस

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!
12 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी