युद्ध के 100 Days: तबाही और मातम के बीच यूक्रेन में 48000 से अधिक बच्चों ने लिया जन्म

Published : Jun 03, 2022, 11:56 AM ISTUpdated : Jul 18, 2022, 02:58 PM IST
 युद्ध के 100 Days: तबाही और मातम के बीच यूक्रेन में 48000 से अधिक बच्चों ने लिया जन्म

सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (russia ukraine war) को 3 जून को 100 दिन हो गए हैं। युद्ध की भीषण तबाही और मातमी माहौल के बीच यूक्रेन में 48,000 से अधिक बच्चे जन्मे हैं। यह युद्ध कितना और खिंचेगा, किसी को नहीं पता। पढ़िए युद्ध से जुड़ा कुछ अपडेट....  

वर्ल्ड न्यूज. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (russia ukraine war) को 3 जून को 100 दिन हो गए हैं। रूस के युद्ध की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में 48,000 से अधिक बच्चे जन्मे हैं। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 जून को एक बयान में कहा कि 24 फरवरी के बाद से सबसे अधिक बच्चे ल्विव, निप्रॉपेट्रोस और ओडेसा ओब्लास्ट में पैदा हुए हैं। इस बीच यूक्रेनी सेना ने रूसी की सेना पर दक्षिणी यूक्रेन में तरीके से पलटवार किया है। यूक्रेन के ऑपरेशनल कमांड साउथ ने 2 जून को बताया कि उसने 24 रूसी सैनिकों को मार डाला और एक रूसी टी -72 टैंक, चार 152-एमएम हॉवित्जर और चार सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया। पढ़िए युद्ध से जुड़ा कुछ अपडेट....

(यह तस्वीर यूलिया की है, जिसने मार्च के शुरू में कीव में बच्चे को जन्म दिया था)

50 विदेशी एम्बेसीज फिर से शुरू
यूक्रेन में 50 विदेशी दूतावासों(embassies resume) ने कीव में फिर से काम शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने 2 जून को एक संबोधन में कहा कि यह न केवल व्यावहारिक मकसद के लिए, बल्कि सिम्बोलिकली भी इम्पोर्टेंट न्यूज है। ज़ेलेंस्की ने कहा, "हमारी राजधानी में लौटने वाला हर नया दूतावास हमारी जीत में हमारे विश्वास का एक वसीयतनामा है।"

डोनबास में 30 बस्तियों पर गोलाबारी
रूसी सेना ने डोनबास क्षेत्र में 30 बस्तियों पर गोलाबारी की, जिसमें 5 नागरिक मारे गए। हाल के एक अपडेट में यूक्रेन के ज्वाइंट फोर्सेज ऑपरेशन ने बताया कि रूसी फोर्स ने पिछले 24 घंटों में डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र में 42 रेसिडेंसियल बिल्डिंग्स, दो फैक्ट्री और कुछ लोकल फायर फाइटिंग व्हीकल्स सहित 52 इन्फ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटीज सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है। 

5 मिलियन से अधिक लोग यूक्रेन से भागे
24 फरवरी से अब तक 5 मिलियन से अधिक यूक्रेनियन यूरोपीय संघ में भाग गए हैं। युद्ध के पिछले 99 दिनों में कम से कम 5.3 मिलियन यूक्रेनी नागरिक यूरोपीय संघ में भाग गए हैं। यूरोपीय सीमा और तटरक्षक एजेंसी फ्रोंटेक्स के अनुसार हाल के हफ्तों में देश छोड़ने की तुलना में अधिक लोग यूक्रेन लौट रहे हैं। 25-31 मई के बीच, लगभग 260,000 यूक्रेनियन यूरोपीय संघ के देशों को छोड़ गए। युद्ध शुरू होने के बाद से कुल मिलाकर, 2.3 मिलियन यूक्रेनियन यूक्रेन लौट आए हैं।

चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट में 9 वर्कर्स की हत्या
वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूसी सैनिकों ने चोरनोबिल परमाणु संयंत्र(Chornobyl nuclear plant) में 9 कर्मचारियों की हत्या करके इक्विपमेंट्स चोरी किए हैं। चेर्नोबिल एक्सक्लूजन जोन के निदेशक येवेन क्रामारेंको ने कहा कि रूसियों ने लगभग 135 मिलियन डॉलर के उपकरण चुराए थे, जिसमें लगभग 700 कंप्यूटर, 344 वाहन, 1,500 विकिरण डोसीमीटर और अग्निशमन उपकरण शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने 31 मार्च को प्लांट छोड़ने से पहले पांच मजदूरों का अपहरण कर लिया।

यह भी पढ़ें
खुद खाना बनाओ, मिल बांटकर खाओ, थोड़ा-सा आराम और फिर युद्ध लड़ने निकल जाओ, जिंदा लौटने की कोई गारंटी नहीं
what an idea! युद्ध को लेकर रूस पर गुस्सा उतारने सेनेटाइजर मशीन पर इस तरह डिजाइन कर दी पुतिन की पेंटिंग

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ