
फ्लोरिडा (अमेरिका)। अमेरिका के फ्लोरिडा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक युवक को नाक से खून आने और काफी दिन से दर्द होने पर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने युवक की नाक को चेक किया और सोनोग्राफी की तो अंदर की स्थिति देखकर वह दंग रह गए। युवक की नाक में काफी संख्या में कीड़े नजर आ रहे थे जो कि जिंदा थे। ये छोटे-छोटे कीड़े युवक की नाक के अंदर ही अपना घर बना लिए थे उसी का मांस खाकर जिंदा थे। डॉक्टरों ने युवक की नाक का ऑपरेशन कीडे़ निकाले जिसके बाद अब वह ठीक है।
दर्द से सूज गया था पूरा चेहरा
डॉक्टरों ने बताया कि जिस समय युवक इलाज के लिए आया था, उसका चेहरा बुरी तरह सूजा हुआ था। वह दर्द से कराह रहा था। उसकी नाक से बीच-बीच में ब्लीडिंग भी होने लगती थी। वह काफी समय से इस समस्या से जूझ रहा था लेकिन समझ नहीं पा रहा था। पेन किलर खाकर दर्द से छुटकारा पा लेता था जिस कारण हालत खराब होती गई। बाद में वह एचसीए फ्लोरिडा मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचा। ईएनटी डॉक्टर डेविड कार्लसन ने उसकी नाक की जांच की तो वह भी हैरान रह गए।
नाक के अंदर बना रखा था घर
डॉक्टर के मुताबिक जब युवक की नाक का टेस्ट कर जांच की गई तो देखा गया कि दर्जनों की संख्या में कीड़ों ने अंदर ही घर बना रखा था। युवक की नाक के अंदर कई छोटे-छोटे कीड़ों के गुच्छे भी नजर आ रहे थे। युवक की स्थिति काफी गंभीर दिख रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक ये कीड़े नाक के अंदर का मांस खाकर ही जीवित रह रहे थे। ऐसा कुछ दिन और चलता तो आंखों की रोशनी भी जा सकती थी।
डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन
डॉक्टरों पहले सफाई कर कीड़े निकलने की कोशिश की लेकिन इतनी ज्यादा संख्या में कीड़े थे कि थोड़े-थोड़े करके निकालने में काफी समय लगता। ऐसे में डॉक्टरों ने नाक की सर्जरी कर 150 जिंदा कीड़े बाहर निकाले।सर्जरी के बाद युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों का कहना था कि ऐसा केस पहली बार उनके सामने आया था।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।