US On Moon:US ने 50 सालों बाद चांद को किया फतह! पहला प्राइवेट स्पेस क्राफ्ट Odysseus ने मून पर की सफल लैंडिंग, चंद्रयान के करीब बनाया आशियाना

Published : Feb 23, 2024, 07:48 AM IST
nasa

सार

बता दें कि लैंड करने से कुछ देर पहले इंट्यूएटिव मशीन्स के ओडीसियस लैंडर के नेविगेशन सेंसर में खराबी आ गई थी। इस स्पेस क्राफ्ट को एक प्राइवेट कंपनी ने बनाया था, लेकिन चांद तक पहुंचाने के लिए सारी फंडिग नासा ने की थी।

ओडीसियस लैंडर। अमेरिका ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 50 सालों के बाद फिर से चांद पर अपनी मौजूदगी दर्ज की है। अमेरिका ने भारतीय समय अनुसार शुक्रवार सुबह 4:30 बजे  ओडीसियस नामक स्पेसक्राफ्ट लैंडर को सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतारा है। ओडीसियस लैंडर छह पैरों वाला एक रोबोट लैंडर है।  दक्षिणी ध्रुव के जिस क्रेटर में ओडीसियस लैंडर को उतारा गया है, उसे मालापर्ट ए नाम से जाना जाता है।ये चांद का वो हिस्सा है, जहां पर भारत ने चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर उतरा था। ये पहली बार है, जो साल 1972 के बाद अमेरिका ने अपने किसी स्पेसक्राफ्ट को चांद पर उतारने में सफलता हासिल की है।

बता दें कि लैंड करने से कुछ देर पहले इंट्यूएटिव मशीन्स  के ओडीसियस लैंडर के नेविगेशन सेंसर में खराबी आ गई थी। इस स्पेस क्राफ्ट को एक प्राइवेट कंपनी ने बनाया था, लेकिन चांद तक पहुंचाने के लिए सारी फंडिग नासा ने की थी।नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने ओडीसियस लैंडर के लैंड करने पर कहा कि आज आधी सदी से भी अधिक समय में पहली बार अमेरिका चंद्रमा पर लौटा है।  मानव इतिहास में आज पहली बार ऐसा हुआ कि कोई प्राइवेट लैंडर चांद की सतह पर उतरा है, जिसका नेतृत्व अमेरिका ने किया है।

 

 

ये भी पढ़ें: यूएस में नाइट क्लब में भारतीय मूल के स्टूडेंट को नहीं मिली एंट्री, हाइपोथर्मिया से हुई मौत, सुबह बर्फ जमी डेड बॉडी मिली

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nobel Peace Prize 2026: मजदूर परिवार की बेटी कैसे पहुंचीं नोबेल तक! कौन हैं नवी पिल्लै?
H-1B Visa Row: JD Vance के ‘बंधुआ मजदूर’ बयान पर भारत का कड़ा ऐतराज, क्यों जताई आपत्ति?