क्या स्टाइलिश दाढ़ी काटना जुर्म? पाकिस्तान में नाइयों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Published : Oct 04, 2019, 06:10 PM IST
क्या स्टाइलिश दाढ़ी काटना जुर्म? पाकिस्तान में नाइयों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय व्यापारी संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद ग्राहकों की दाढ़ी कथित तौर पर गैर-इस्लामी तरीके से काटने के आरोप में कम से कम चार नाइयों को हिरासत में लिया गया है।

पेशावर(Peshawar). पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय व्यापारी संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद ग्राहकों की दाढ़ी कथित तौर पर गैर-इस्लामी तरीके से काटने के आरोप में कम से कम चार नाइयों को हिरासत में लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी सामने आयी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
गुरुवार को डॉन की आयी खबर के मुताबिक, यह घटना 30 सितंबर की है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया है। वीडियो में दूकानदारों के यूनियन के अध्यक्ष तथा समीन नाम के एक शख्स को पुलिस से हेयर ड्रेसर को हिरासत में लेने की बात कहते हुए देखा जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने हेयरड्रेसर से पूछा कि वे स्टाइलिश तरीके से दाढ़ी को क्यों आकार दे रहे हैं, जबकि इस पर यहां प्रतिबंध लगा हुआ है।

चारों को जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया 
शिकायत के आधार पर चारों नाइयो को हिरासत में ले लिया गया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार चारों पर 5,000 रु का जुर्माना लगा कर छोड़ दिया गया। 

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi ने Uzbekistan से मांगा Uranium... आखिर भारत को इसकी इतनी जरूरत क्यों है?
14 Direct Flights और 30 दिन Visa-Free... भारतीयों के लिए Uzbekistan अब कितना आसान हुआ?