रावलपिंडी में 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की तलाकशुदा युवती से निकाह किया। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मौलाना ने इसे ‘लव कम अरेंज मैरिज’ बताया। उम्र में 48 साल के अंतर को लेकर पाकिस्तान में बहस शुरू हो गई है।

Rawalpindi Maulana Hakim Babar Marriage News Update: 70 साल के हकीम बाबर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पाकिस्तान के रावलपिंडी में उन्होंने 22 साल की लड़की से शादी रचाई है। इस दौरान दुल्हन के ब्राइडल फोटोशॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हकीम के मुताबिक, यह रिश्ता तब शुरू हुआ जब उन्होंने अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए कहा, आई लव यू।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौलाना का लव कम अरेंज मैरिज का दावा

हकीम बाबर और उनसे 48 साल छोटी दुल्हन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद लंबी दाढ़ी में मौलाना हकीम बाबर है और उसके बगल में लाल जोड़े में दुल्हन दिख रही है। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ट्रिब्यून से बातचीत में मौलाना ने कहा, हमारी लव कम अरेंज मैरिज है। निकाह से पहले दूल्हा-दुल्हन ने फोटोशूट भी कराया, जिसमें 70 साल के हकीम साहब 22 साल की लड़की की गोद में सिर रखकर फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं।

निकाह के बाद बताया हनीमून प्लान?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हकीम बाबर अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ निकाह के बाद पहले सऊदी अरब जाएंगे। फिर वहां से लौटने के बाद कपल हनीमून के लिए नीदरलैंड्स जाने का प्लान बना चुका है। मौलाना का कहना है कि शरिया और साफ नीयत पर बनी हर नींव बेहद मजबूत होती है। बाकी अल्लाह पर छोड़ें।

तलाकशुदा लड़की से निकाह जायज

हकीम बाबर के मुताबिक, दुल्हन पहले तलाकशुदा थी और दोनों परिवारों की सहमति से यह निकाह हुआ है। इस्लामी मान्यताओं का जिक्र करते हुए मौलाना ने कहा कि तलाकशुदा महिलाओं से निकाह जायज है।

उम्र के बड़े अंतर पर फिर छिड़ी बहस

इस शादी के बाद पाकिस्तान में एक बार फिर उम्र में बड़े अंतर वाली शादियों पर बहस शुरू हो गई है। 48 साल के उम्र अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत फैसला बता रहे हैं, तो कुछ इसे समाज में चर्चा का विषय मान रहे हैं।