अफगानिस्तान में भूकंप, 6.3 रही तीव्रता, 622 लोगों की मौत और 1500 लोग घायल, भारी तबाही की आशंका

Published : Sep 01, 2025, 07:07 AM ISTUpdated : Sep 01, 2025, 02:16 PM IST
Pakistan Earthquake 2025

सार

Afganistan Earthquake: सोमवार तड़के अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके पूरे इलाके में महसूस किए गए, जिनमें पाकिस्तान के कुछ हिस्से भी शामिल हैं।

6.3 Magnitude Earthquake In Afghanistan: रविवार रात अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र धरती से 160 किलोमीटर नीचे था।  इस भूकंप के झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद और एबटाबाद तक महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार रात 12:47 बजे आया। इसके बाद लगातार आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए। 

रविवार रात 6.3 तीव्रता से आया भूकंप

अफगानिस्तान में भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। दक्षिण-पूर्वी हिस्से में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई घर मलबे में तब्दील हो गए। इस हादसे में अब तक 622 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1500 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान कुनार प्रांत में हुआ है। पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में रविवार रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। स्थानीय समयानुसार भूकंप रात 11:47 बजे महसूस किया गया। 

 

 

 

 

2023 में भी 6.3 तीव्रता से आया था भूकंप

बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को भी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय तालिबान सरकार ने 4,000 मौतों का दावा किया था, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने 1,500 मौतों की पुष्टि की थी।अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, म्यांमार और भारत में भी अक्सर भूकंप आते रहते हैं। म्यांमार में हाल के महीनों में कई भीषण भूकंप आए हैं। इस साल मार्च में म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 3,600 लोगों की मौत और 5,000 लोग घायल हुए थे।

 

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

How Sergio Gor revived Trump-Modi ties, restored momentum: Al Mason
Operation Amistad: India boosts aid to quake-hit Venezuela as toll rises