
सिंगापुर। कोरोना वायरस (Covid 19) की दूसरी लहर के दौरान सिंगापुर के एक बार में जाने के लिए झूठ बोलने वाले भारतीय मूल के बुजुर्ग को कोर्ट ने पांच दिन की जेल की सजा सुनाई है। सिंगापुर के अखबार द स्ट्रेट्स टाइम्स ने यह जानकारी दी है। खबर के मुताबिक आरोपी उधेयाकुमार नल्लाथम्बी (65) पिछले साल एक बार में गया था। वह बिकिनी बार में प्रवेश चाहता था, लेकिन इसके लिए उसे वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने की जानकारी देनी थी। इसलिए उसने अपना नाम बदल लिया और साथी की पहचान के आधार पर अंदर चला गया। लेकिन वहां वह पकड़ा गया।
बिना वैक्सीन लगवाए बार में किया प्रवेश
पुलिस के मुताबिक बार में प्रवेश के लिए नल्लाथम्बी ने खुद को रघुबीर सिंह (37) बताया था। उसने रघुबीर सिंह के मोबाइल में डालउलोड ट्रेसटुगेदर ऐप का इस्तेमाल कर यह धोखाधड़ी की। इस ऐप के जरिए उसने यह दिखाया कि उसने कोविड-19 रोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। दरअसल, यह बार में प्रवेश के लिए अनिवार्य था।
गर्लफ्रेंड के साथ बार में जाने के लिए किया फ्रॉड
रघुवर सिंह सिंह ने कोर्ट को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड और वह पिछले साल 9 सितंबर 2021 को नल्लाथम्बी से मिले थे। इसके बाद तीनों सेंटोसा गए और शराब पीने के बाद बिकनी बार जाने का मन बनाया। लेकिन बार की असिस्टेंट मैनेजर ने नल्लाथम्बी को प्रवेश करने नहीं दिया, क्योंकि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की डोज नहीं ली थी। सरकारी वकील शेन वानकिन ने बताया कि बार से जाने के बाद रघुवर ने नल्लाथम्बी से कहा कि वह उसके (सिंह के) नाम पर बार में प्रवेश पा सकता है। इस पर नल्लाथम्बी राजी हो गया और वह उसका मोबाइल फोन ले गया। वह रघुवर सिंह का मोबाइल फोन लेकर महिला के साथ कोस्टेस बार गया, जबकि सिंह बाहर इंतजार करता रहा। नल्लाथम्बी ने वहां शराब पी, लेकिन इसी बच बिकनी बार की असिस्टेंट मैनेजर ने उसे देख लिया। नल्लाथम्बी ने आरोप स्वीकार लिया, जिसके बाद उसे पांच दिन की सजा सुनाई गई है।
यह भी पढ़ें
मिलिए Worm Rani वाणी मूर्ति से, एक छोटी शुरुआत ने बनाया चेंजमेकर, नेशनल जियोग्रॉफिक ने भी रखा अपने कैंपेन में
अभी तो महंगाई शुरू हुई है! रूस-यूक्रेन युद्ध नहीं रूका तो दुनिया में आएगा अकाल
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।