मलेशिया राजमहल के 7 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित, राजा-रानी ने खुद को किया क्वारेंटाइन

Published : Mar 26, 2020, 04:01 PM IST
मलेशिया राजमहल के 7 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित, राजा-रानी ने खुद को किया क्वारेंटाइन

सार

महल ने गुरुवार को बताया कि सात कर्मियों को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्वास्थ्य प्राधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह संक्रमण किस स्रोत से फैला है। 

कुआलालम्पुर. मलेशिया के राजा के महल के सात कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह और उनकी पत्नी तुंकु अजीजा अमीना मैमुना इस्कंदरिया ने स्वयं को पृथक रखने का फैसला किया है।

राजा और रानी में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई

महल ने गुरुवार को बताया कि सात कर्मियों को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्वास्थ्य प्राधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह संक्रमण किस स्रोत से फैला है। उसने बताया कि देश के राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह और रानी की भी जांच की गई है और दोनों संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

महल ने बताया कि शाही दंपत्ति ने बुधवार से स्वयं को पृथक रखने का फैसला किया है। महल को संक्रमण मुक्त किया जाएगा।

मलेशिया में अब तक 21 लोगों की हो चुकी है मौत

मलेशिया में इस संक्रमण से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं और कुल 1,796 लोग इससे संक्रमित हैं। देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Riyadh Drone Attack: US एम्बेसी पर ईरानी UAV स्ट्राइक? वीडियो ने बढ़ाई Middle East Tension
US-Iran War LIVE 30 PHOTOS: इजराइल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश, तेहरान में गांधी अस्पताल मलबे में तब्दील!