भारत की तुलना में पाकिस्तान में तेजी से फैल रहा कोरोना, 1 महीने में 1 हजार से ज्यादा केस आए सामने

दुनिया के 196 देश कोरोना की चपेट में हैं। अब तक 19 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। भारत का पड़ोसी देश भी कोरोना की चपेट में है। यहां अब तक संक्रमण के 1059 केस सामने आए हैं। यहां बुधवार तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में भारत की तुलना में संक्रमण काफी तेजी से फैला है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2020 2:52 PM IST

इस्लामाबाद. दुनिया के 196 देश कोरोना की चपेट में हैं। अब तक 19 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। भारत का पड़ोसी देश भी कोरोना की चपेट में है। यहां अब तक संक्रमण के 1059 केस सामने आए हैं। यहां बुधवार तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में भारत की तुलना में संक्रमण काफी तेजी से फैला है। भारत में कोरोना से संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था, वहीं, पाकिस्तान सरकार ने 26 फरवरी को संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की थी। 

भारत में बुधवार तक 606 लोगों की पुष्टि हुई है। इसमें से 42 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 10 लोगों की मौत हुई है। 553 लोगों का इलाज चल रहा है। भारत में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। भारत में पहली मौत 11 मार्च को कर्नाटक में हुई थी। वहीं, पाकिस्तान की बात करें तो यहां पिछले एक महीने में तेजी से संक्रमण फैला है। पाकिस्तान में 19 मार्च को पहली मौत खैबर पख्तूनख्वा में हुई थी। 

पाकिस्तान में कहां कितने मामले?
पाकिस्तान में कोरोना से सबसे ज्यादा सिंध प्रांत संक्रमित है। यहां 413 मामले सामने आए हैं। वहीं, पंजाब में 312, खैबर पख्तूनख्वा में 78 मामले सामने आए हैं। 

पाकिस्तान में सेना ने लगाया लॉकडाउन
पाकिस्तान की सेना ने कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया है। यहां के पंजाब, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, गिलगित बाल्टिस्तान और पीओके में लागू किया गया है। इससे पहले इसे सिंध में लागू किया गया था। पाकिस्तान में काफी दिनों से लॉकडाउन की मांग उठ रही है लेकिन इमरान खान अपने अड़ियल रुख पर कायम हैं। 

पाकिस्तान में चीन से पहुंच रहा मेडिकल इक्विपमेंट्स
पाकिस्तान ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए चीन के आगे हाथ फैलाए हैं। यहां बुधवार को कराची में पहला विमान मेडिकल इक्विपमेंट्स ले कर पहुंचा। इसमें 10 लाख मास्क भी पहुंचे हैं। 

Share this article
click me!