70 साल की बुजुर्ग बनी 33 साल छोटे लड़के की दूसरी बीवी, हनीमून के लिए अब यहां जाना चाहता है कपल

प्यार की खातिर लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है पाकिस्तान में जहां 70 साल की एक बुजुर्ग महिला ने खुद से 33 साल छोटे लड़के से दूसरी शादी कर ली है। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से चाहते थे लेकिन उम्र में बड़ा अंतर होने की वजह से इनके घरवाले शादी को तैयार नहीं थे।

Asianet News Hindi | Published : Aug 25, 2022 3:13 PM IST

इस्लामाबाद। कहावत है कि प्यार अंधा होता है और ये काफी हद तक सच भी साबित होता रहा है। प्यार की खातिर लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है पाकिस्तान में जहां 70 साल की एक बुजुर्ग महिला ने खुद से 33 साल छोटे लड़के से दूसरी शादी की है। 37 साल के इफ्तिखार ने अपने बचपन का प्यार पाने के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला किश्वर बीबी से दूसरी शादी कर ली है। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से चाहते थे लेकिन उम्र में बड़ा अंतर होने की वजह से इनके घरवाले शादी को तैयार नहीं थे।

जवानी में लड़के के घरवाले नहीं हुए शादी को तैयार : 
इफ्तेखार के घरवाले उम्र में बड़ा अंतर होने की वजह से शादी के लिए नहीं माने और उनकी दूसरी जगह शादी कर दी। इसके बाद इफ्तेखार के 6 बच्चे भी हो गए लेकिन दूसरी ओर किश्वर 70 साल की उम्र तक कुंवारी रहीं। इस दौरान किश्वर और इफ्तेखार का प्यार कम नहीं हुआ। बाद में दोनों ने निकाह कर लिया। इनके निकाह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Latest Videos

बचपन में ही किश्वर को दिल दे बैठे थे इफ्तेखार : 
इफ्तेखार जब छोटे थे, तभी उन्हें किश्वर बीबी से मोहब्बत हो गई। थोड़े बड़े होने पर उसने किश्वर से शादी की इच्छा जताई लेकिन इफ्तेखार के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इफ्तेखार से जब किश्वर की शादी नहीं हुई तो उसने जिंदगी भर कुंवारी रहने का फैसला किया। हालांकि, किश्वर ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि 70 साल की उम्र में उसकी शादी अपने जवानी के प्यार से हो जाएगी। 

हनीमून पर यहां जाना चाहती है 70 साल की किश्वर : 
70 साल की किश्वर बीवी शादी के बाद अब हनीमून पर जाने के लिए बेहद एक्साइटेड है। मीडिया रिपोर्टर से बातचीत में किश्वर ने हनीमून के लिए कराची जाने की इच्छा जताई है। बता दें कि शादी से पहले किश्वर और इफ्तेखार अक्सर पार्क या किसी दूसरी जगह पर मिलते रहते थे। 

पहली बीवी ने खुशी-खुशी दी दूसरी शादी की रजामंदी :  
इफ्तिखार की पहली बीवी ने खुशी-खुशी अपने पति को दूसरे निकाह की इजाजत दे दी। इफ्तिखार की पहली बीवी ने कहा कि वे अपने पति को बहुत चाहती हैं और उनकी खुशी की खातिर ही दूसरे निकाह के लिए राजी हो गईं। वहीं रिपोर्टर ने जब इफ्तिखार से पूछा कि वो दूसरी शादी के बाद किस पत्नी के साथ रहना पसंद करते हैं। इस पर इफ्तेखार ने बताया कि उन्हें किश्वर बीबी के साथ रहना ज्यादा पसंद है, क्योंकि वो उनके बचपन की मोहब्बत है। 

ये भी देखें : 

अपनों की मौत पर काट दिया जाता है औरतों का ये अंग, यहां फैली इस कुप्रथा को जान कांप जाएगी रूह

जिस बच्चे को बचपन से पाला, आगे उसी के बच्चे की मां बनी ये महिला; दोनों की उम्र में इतने साल का अंतर

  


 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल