दुनिया भर में कोरोना से 43 हजार लोगों की मौत, यूरोप में सबसे अधिक 30 हजार ने गंवाई जान, बढ़ता जा रहा संकट

दुनिया के 195 से अधिक देशों में कोरोना वायरस से अब तक 43 हजार से अधिक मौतें हो चुकी है। वहीं, 8.5 लाख संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से अमेरिका में बुरा हाल है यहां 24 घंटे में 700 से अधिक लोगों की जान गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 1, 2020 3:17 AM IST / Updated: Apr 01 2020, 03:54 PM IST

नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना वायरस से 8 लाख 58 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब तक 43 हजार 151 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1 लाख 78 हजार 99 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। उधर, अमेरिका में एक दिन में 770 लोगों की जान चली गई है। यहां अब तक 3889 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकियों के लिए अगला दो हफ्ता बेहद दर्दभरा रहने वाला है। इसके बाद यहां स्थिति बेहतर होनी शुरू होगी।

कोरोना पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोरोना वायरस दुनिया के सामने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती है। महामारी को रोकने के लिए दुनियाभर के देशों को ज्यादा मजबूत और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। इसकी वजह से सामाजिक और आर्थिक तबाही हुई है। हम यूएन के 75 साल के इतिहास में पहली बार सबसे बड़े वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं।

Latest Videos

अमेरिका: ट्रम्प ने कहा- अगले 2 हफ्ते दर्दभरे

अमेरिका में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां अब तक188,530 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में डेली ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘‘मैं चाहता हूं हर अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहे। यह देश के लिए परीक्षा की घड़ी है। पहले हमने कभी ऐसे संकट का सामना नहीं किया। संक्रमितों की संख्या कम करने के लिए उनके प्रति एकजुटता और प्रेम दिखाने की जरूरत है। यह जीवन और मौत का मामला है।’’ 

इटली में अब तक 12 हजार मौतें 

कोरोना का दंश झेल रहे इटली में मौत का आंकड़ा 12 हजार के पार पहुंच गया है। इटली में 105,792 लोग संक्रमित हैं। जबकि अब तक 12,428 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब तक 15,729 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इटली में एक दिन में 837 लोगों की मौत हुई है और चार हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।

स्पेन: एक दिन में 748 लोगों की मौत

स्पेन में मंगलवार को 748 लोगों की मौत हुई। यहां एक दिन पहले यानी सोमवार को 913 लोगों ने दम तोड़ था। देश में अब तक 8464 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमण का ग्राफ दिनों दिन बढ़चा जा रहा है। यहां Worldometers.info वेबसाइट के मुताबिक 95 हजार 923 लोग संक्रमित हैं। यहां लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता चल रहा है। नेशनल हेल्थ इमरजेंसी के चीफ फर्नांडो सिमॉन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

चीन की हालत में काफी सुधार 

चीन में मंगलवार को संक्रमण का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। यहां केवल पांच लोगों की मौत हुई। चीन में स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। कोरोना वायरस का केंद्र रहे वुहान में अभी भी आंशिक रूप से लॉकडाउन है। हालांकि, ट्रेन और उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। 8 अप्रैल को लॉकडाउन यहां से पूरी तरह खत्म हो जाएगा। फिलहाल वुहान से किसी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रीन कार्ड धारकों को ही वुहान छोड़ने की अनुमति है। ग्रीन कार्ड उन्हें दिया गया है जिनका कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है। 

फ्रांस में गहराता जा रहा संकट

कोरोना वायरस दुनिया के 195 से अधिक देशों में आतंक मचा रखा है। वायरस के प्रकोप से फ्रांस भी दो-दो हाथ कर रहा है। यहां अब तक 3523 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 52,128 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल