कोरोना के आगे हारी दुनिया,199 देशों में 7 लाख पॉजिटिव, 37 हजार मौतें;इटली में अबतक 11 हजार की गई जान

Published : Mar 31, 2020, 08:36 AM IST
कोरोना के आगे हारी दुनिया,199 देशों में 7 लाख पॉजिटिव, 37 हजार मौतें;इटली में अबतक 11 हजार की गई जान

सार

दुनियाभर के 199 देश कोरोना की चपेट में है। दुनिया भर में में 7 लाख से अधिक लोग कोरोना के चपेटे में हैं। जबकि 37 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कोरोना से अमेरिका में हालात बेकाबू होता जा रहा है। यहां एक दिन में 573 लोगों की जान गई है। 

नई दिल्ली. दुनियाभर के 199 देश कोरोना की चपेट में है। कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया भर में अब तक 37,815 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, दुनियाभर में 7 लाख 85 हजार 775 लोग संक्रमित हैं।  कोरोना से अमेरिका बुरी तरह से प्रभावित है। यहां संक्रमण के सबसे ज्यादा 1.6 लाख केस सामने आए हैं। जबकि 3165 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। यहां 11,591 लोगों की जान चली गई है। अमेरिका का न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित है। सबसे ज्यादा 67 हजार 325 से ज्यादा केस यहीं से आए हैं। यहां 1342 लोगों की मौत हो चुकी है। 

ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में सिर्फ सोमवार को 20,353 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 573 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा, अगले दो हफ्ते में स्थिति और भयावह हो जाएगी। मौत का आंकड़ा अपने चरम पर होगा। उन्होंने कहा, अगर अमेरिका मौत के आंकड़े को 1 लाख तक भी रोक लेता है तो यह बड़ी बात होगी। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। वहीं, व्हॉइट हाउस ने अनुमान जताया है कि 2 लाख लोग संक्रमित हैं।

इटली में 11 हजार मौतें 

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से इटली में स्थिति बेकाबू होती जा रही है। इटली में अब तक 11,591 लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण के केस एक लाख के पार पहुंच गया है। ताजा आंकडों के मुताबिक पिछल 24 घंटे में 812 लोगों की जान गई है। जबकि 4050 नए मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इटली में हर रोज औसतन 5 हजार से अधिक संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। 

स्पेन में 24 घंटे में 913 लोगों की मौत

स्पेन ने मौत के मामले में इटली को भी पीछे छोड़ दिया। यहां पिछले 24 घंटे में 913 लोगों की जान गई है। स्पेन में अब तक 7716 मौतें हुई हैं। वहीं, 87 हजार 956 लोग कोरोना पॉजिटिव है। स्पेन में कोरोना वायरस का संक्रमण इस कदर तेजी से फैल रहा है कि यहां एक दिन में औसतन 5 हजार से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं।

फ्रांस में स्थिति हो रही बेकाबू

कोरोना वायरस फ्रांस में भी तेजी से पांव पसार रहा है। वहां भी स्थितियां नियंत्रण में नहीं हैं। यहां पिछले 24 घंटे में तकरीबन 500 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में अब तक 3 हजार से अधिक जानें गईं हैं। वहीं, लगभघ 45 हजार मरीज कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। 

चीन में हालात हो रहे सामान्य 

चीन में संक्रमण से अब तक 3300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 79 नए केस सामने आए, वहीं, 5 लोगों की मौत हुई है। चीन में अब तक कोरोना के 81 हजार 518 केस सामने आए हैं। चीन में वुहान को छोड़कर सभी जगह से लॉकडाउन हटा लिया गया है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पोती की उम्र की लड़की को बनाया बेगम, 70 साल के दूल्हे ने शादी के बाद बताया हनीमून प्लान
PM Modi Israel Visit Day 2: इजराइल में लागू होगा UPI, FTA पर भी सहमति; जानें भारत-इजराइल के बीच हुई क्या डील