अमेरिका के इंडियानापोलिस में अंधाधुंध फायरिंग में 8 की मौत, हमलावर ने खुद को भी शूट किया

Published : Apr 16, 2021, 01:02 PM IST
अमेरिका के इंडियानापोलिस में अंधाधुंध फायरिंग में 8 की मौत, हमलावर ने खुद को भी शूट किया

सार

अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर में गुरुवार रात एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग करके 8 लोगों की जान ले ली। बाद में उसने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमले में और भी कई लोगों को गोलियां लगीं। घटना मिराबेल रोड  8951 स्थित फेड एक्स फैसिलिटी के पास हुई।

इंडियानापोलिस, अमेरिका. यहां एक सनकी शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग करके 8 लोगों की जान ले ली। बाद में उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। उसने ऐसा क्यों किया, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। घटना गुरुवार देर रात को मिराबेल रोड  8951 स्थित फेड एक्स फैसिलिटी के पास हुई। शुक्रवार सुबह इंडियानापोलिस मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट (IMPD) के प्रवक्ता जेनी कुक (Genae Cook) ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब शूटर वहां मौजूद था। हमले में और भी कई लोग घायल हुए हैं। आरोपी खुलेआम फायरिंग कर रहा था। बता दें कि इससे पहले मार्च में कोलोराडो प्रांत के बॉल्डर इलाके स्थित एक सुपरमार्केट में भी ऐसी ही घटना हुई थी। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले का आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। उसका नाम अहमद अल अलीवी अलीसा है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

आतंक के मामले में Top पर पाकिस्तान, जानें GTI 2026 रिपोर्ट के हैरान करने वाले फैक्ट
19 साल के रेसलिंग चैंपियन को ईरान ने क्यों दी सरेआम फांसी? जानें क्या था इनका गुनाह