World War II के समय का बम पोलैंड में फटा, दो सैनिकों की मौत

Published : Oct 09, 2019, 06:31 PM IST
World War II के समय का बम पोलैंड में फटा, दो सैनिकों की मौत

सार

पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम कुजनिया रकिबोरस्का शहर के पास जंगलों में मंगलवार को फट गया, जिससे दो सैनिकों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

वॉरसॉ(Warsaw). पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम कुजनिया रकिबोरस्का शहर के पास जंगलों में मंगलवार को फट गया, जिससे दो सैनिकों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पोलैंड के रक्षा मंत्री मारियूज बलास्कजैक ने यह जानकारी दी।

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का था।

सेना ने जानकारी दी कि घायलों में से दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। ये सैनिक क्षेत्र में तैनात ‘पैराशूट रेजिमेंट’ का हिस्सा थे। इन कर्मियों को जंगल में कुछ दिनों पहले मिले पुराने तोप के गोलों को निष्क्रिय करने का काम सौंपा गया था।

गौरतलब है कि जर्मनी ने 1939 में पोलैंड पर हमला किया था और द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम आज भी यहां मिलते रहते हैं।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Election Results 2026: एलन मस्क ने फूंके ₹4700 करोड़, फिर भी ट्रंप की पार्टी हारी, भारतीय मूल के उम्मीदवारों का जलवा
Modi Trump Meeting: मनीला में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बदलेगी भारत की किस्मत? अटकी ट्रेड डील पर टिकी दुनिया की नजरें