जब आसमान से गिरी एक लाश, हवाई जहाज में छुपकर सफर करने की शॉकिंग कहानी

Published : Jul 08, 2019, 09:10 AM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 04:53 PM IST
जब आसमान से गिरी एक लाश, हवाई जहाज में छुपकर सफर करने की शॉकिंग कहानी

सार

बात कुछ दिन पुरानी है, जब एक घर के बगीचे में अचानक आसमान से एक लाश आ टपकी। शव बर्फ की तरह जमा हुआ था। यह देखकर घर का मालिक डर गया। यह लाश एक हवाई जहाज से नीचे टपकी थी।

लंदन। बात कुछ दिन पुरानी है, जब एक घर के बगीचे में अचानक आसमान से एक लाश आ टपकी। शव बर्फ की तरह जमा हुआ था। यह देखकर घर का मालिक डर गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मालूम चला कि मरने वाला शख्स फ्लाइट की लैंडिग गियर की जगह पर छुपकर सफर कर रहा था।

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह शख्स केन्या एयरलाइन की फ्लाइट में छुपकर यात्रा कर रहा था। फ्लाइट ने केन्या से लंदन की उड़ान भरी थी। ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हालांकि इनमें से कुछ ही अपनी जान बचा सके। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 23 साल पहले दिल्ली के प्रदीप सैनी ने लंदन तक ऐसी यात्रा की थी। सैनी इन दिनों लंदन में ड्राइविंग का जॉब कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि करीब 6500 किमी तक लैंडिंग गियर में यात्रा करने के बावजूद सैनी सुरक्षित रहे।

दरअसल, 40 हजार फीट तक की ऊंचाई पर उन्हें न के बराबर ऑक्सीजन मिली। वहीं माइनस 60 डिग्री तक के तापमान का सामना किया। हालांकि सैनी अब उस यात्रा के बारे में कुछ भी बताने की हालत में नहीं हैं। हां, इतना जरूर बताया कि उनके साथ छोटे भाई विजय भी सफर कर रहे थे, लेकिन विमान से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। करीब 5 दिन बाद लंदन में ही उनका शव मिला था। तब 22 साल के प्रदीप सैनी बेहोशी की हालत में थे और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें इंग्लैंड से निकाले जाने के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। आखिर में कोर्ट ने 2014 में लंदन में रहने की इजाजत दे दी थी। सैनी पंजाब में कार मेकैनिक थे।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Banned Items in UAE: खसखस से लेकर खिलौना गन तक, ये चीजें ले जाना पड़ सकता है महंगा
ब्लैक सी में 13 भारतीयों पर मंडराया खतरा! आखिर MV AMIR1 पर क्या हुआ, भारत ने क्या किया?